Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से निकाला गया शव

Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां
(घटना स्थल पर जांच करती पुलिस)

पाकुड़ के बड़ी अलीगंज में पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक विवाहिता अकीबा खातून ने कुएं में कूदकर जान दे दी। मृतका के पिता यूसुफ शेख ने उसके पति इरफान शेख पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है, जिसकी जांच नगर थाना पुलिस कर रही है।

पाकुड़: जिले के अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों के अनुसार पारिवारिक कलह से परेशान होकर विवाहिता ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अकीबा खातून के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। 

मृतका के पिता यूसुफ शेख ने बताया कि उनकी बेटी पिछले तीन-चार वर्षों से पारिवारिक विवाद के कारण काफी परेशान रहती थी। मृतक के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी अकीबा का पति इरफान शेख अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत के पीछे उसके पति भूमिका हो सकती है।हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया जाता है कि अकीबा 'खातून दो छोटी बेटियां हैं। मां की असमय मौत के बाद दोनों की बच्चियां बेसहारा हो गई हैं। 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और विवाहिता लंबे समय से परेशान थी।फिलहाल मामला पुलिस के जांच का है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन