हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष

कला एवं संस्कृति के संरक्षण और कलाकारों के हितों पर हुई विस्तृत चर्चा

हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट की आमसभा में नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित पदाधिकारी एवं कलाकार।

हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट की आमसभा में वर्ष 2016 में गठित पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में रामकिशोर सावंत को अध्यक्ष, प्रदीप पाठक को महासचिव तथा सुबोध सिन्हा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में कलाकारों के उत्थान, कला एवं संस्कृति के संरक्षण तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई।

हजारीबाग:  वर्ष 2016 से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट की आमसभा की बैठक बड़ा बाजार सुभाष मार्ग स्थित ट्रस्ट कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिले की विभिन्न संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़े कलाकारों ने भाग लिया। इस दौरान कलाकारों के उत्थान, सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार तथा ट्रस्ट की भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2016 में गठित पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में रामकिशोर सावंत को अध्यक्ष, प्रदीप पाठक को महासचिव, कला एवं संस्कृति विभाग के विधायक प्रतिनिधि सुबोध सिन्हा को कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी आशीष सिन्हा , मीडिया प्रवक्ता संजय तिवारी,तथा हजारीबाग बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ राजू को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष के रूप में राजीव रंजन मिश्रा, शोभा सिन्हा, अमित गुप्ता, राजा निजामुद्दीन, संजय तिवारी, पंकज सिन्हा, माथुर साहब, अनवर फिदवी, नियाजउद्दीन, एस. एम. इम्तियाज तथा अभिमन्यु सिन्हा उर्फ बबलू का चयन किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सीमा गुप्ता, रूबी राणा, ललन कुमार, करण पांडे, अशोक कुमार, अखिलेश वर्मा, प्रवीण राठौर, सलीम राजा, अरमान आलम, संतोष कुमार, नेहा श्रीवास्तव, सविता रानी, एकता अरोड़ा, शशिकांत उर्फ चुन्नू, समीर अंबष्ट, अनीता वर्मा, अभिषेक कुमार तथा अधिवक्ता ईश्वरी प्रसाद को शामिल किया गया।

बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक मनोज सिन्हा, प्रवीण जायसवाल, दीपक सिन्हा, राजपाल नारायण, विश्वेन्दु जयपुरिया, उमेश कुमार और ज्ञान सागर एवं डॉ गौतम कुमार, आकाश दीप सहित बड़ी संख्या में कलाकार उपस्थित रहे। बैठक के अंत में नई कमेटी ने हजारीबाग में कला एवं संस्कृति के संरक्षण, कलाकारों के हितों की रक्षा तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी