Sahebganj News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राजमहल में झामुमो का धरना 7 सितंबर को

किसान और मजदूरों पर पड़ेगा असर: झामुमो

Sahebganj News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में राजमहल में झामुमो का धरना 7 सितंबर को
(साहिबगंज झामुमो ज्ञापन सौंपन)

केंद्र सरकार द्वारा पारित MMDR संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा 7 सितंबर को राजमहल प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेगा। झामुमो राजमहल प्रखंड अध्यक्ष आनीसुर रहमान ने बीडीओ को पत्र सौंपकर जनहित, किसान-मजदूरों और पर्यावरण की रक्षा के लिए इस आंदोलन की औपचारिक सूचना दी है।

साहिबगंज: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनिज (विकास विनियमन) MMDR संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के राजमहल प्रखंड अध्यक्ष आनीसुर रहमान उर्फ अनसुर ने इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजमहल को पत्रांक 26/2026, दिनांक 05.09.2026 के माध्यम से एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की सूचना दी है।

जारी पत्र में कहा गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के आदेशानुसार दिनांक 07-09-2026 को समय 11:00 बजे से 3:00 बजे अपराह्न तक राजमहल प्रखंड कार्यालय परिसर में जेएमएम पार्टी के बैनर तले एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना एवं प्रदर्शन किया जाएगा।

आनीसुर रहमान ने पत्र में लिखा है कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया यह बिल स्थानीय ग्रामीण जनतागण, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग एवं आम नागरिकों के हित पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। इस विधेयक से जमीन, रोजगार एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जनहित को देखते हुए इस विधेयक के विरोध में धरना दिया जा रहा है।

उन्होंने प्रखंड प्रशासन को आश्वस्त किया है कि धरना एवं प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और इसमें किसी भी सरकारी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। इसकी प्रतिलिपि थाना प्रभारी, राजमहल को भी दी गई है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: सेना की वर्दी का सपना लिए युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 2 नामों का जिक्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर
सुदिव्य कुमार सोनू का राजनीतिक सफर: झारखंड आंदोलन से मंत्री पद तक की यात्रा
Crime News: विसर्जन जुलूस में दोस्तों से विवाद, देर रात कुएं से बरामद हुआ 25 वर्षीय युवक का शव
सुदिव्य सोनू के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, कहा- बड़े भाई थे
झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री व गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू का निधन
दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा