Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

छात्र-छात्राओं ने भाषण से व्यक्त किया आभार

Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
(वीबीयू शिक्षक दिवस समारोह)

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के सूत्र दिए, वहीं छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आभार जताया।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं डॉ विनोबा भावे के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

द्वितीय समसत्र के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने की। उन्होंने  बताया कि शिक्षक दिवस के दिन सबसे पहले हमारे जीवन में आए सभी शिक्षकों का नमन करते हैं। अपने विद्यार्थियों को याद करते हैं। और इस दिन आत्ममंथन करते हैं कि एक शिक्षक के रूप में हम कितना सफल हुए। 

सभा को संबोधित करते हुए विभाग के अतिथि प्राध्यापक डॉ रीता कुमारी एवं डॉ प्रमोद कुमार तथा विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह एवं डॉ अशोक राम ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के सूत्र बताएं।

इस अवसर पर छात्रा प्रज्ञा आर्य, मुस्कान कुमारी, सफीना खातून तथा छात्र सूरज ने अपने सारगर्भित संबोधन द्वारा शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षकों की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित किया। बबली कुमारी ने अपने गीत से तथा सनी प्रिया ने आकर्षक प्रश्नोत्तरी से कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान

इस अवसर पर विभाग के शोधार्थियों ने विभाग के शिक्षकों के सम्मान में कई प्रकार की व्यवस्थाएं की। विभागीय शिक्षक डॉ अशोक राम ने कई अर्थपूर्ण गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी राहुल कुमार तथा धन्यवाद विज्ञापन विद्यार्थी ऋतिक मिश्रा ने दिया।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा