Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम की दी जानकारी

Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
(बोकारो स्टील प्लांट कार्यशाला)

बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत मानव संसाधन विकास विभाग में एक सत्र आयोजित किया गया। इसमें 45 कर्मचारियों को एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट, वेंडर बिलिंग और केस स्टडीज के जरिए नैतिक व पारदर्शी कार्यप्रणाली के गुर सिखाए गए। 

बोकारो: स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग द्वारा आगामी ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’ तथा वर्तमान में संचालित ‘तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान’ के अंतर्गत  मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के लिए एक व्यापक सतर्कता जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। 

दैनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों के 45 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास), वरीय प्रबंधक (सतर्कता) तथा प्रबंधक (सतर्कता) उपस्थित रहे।

इस पहल के दौरान प्रतिभागियों को सतर्कता तंत्र, एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम आरडीए कार्यवाहियों, स्टैंडिंग ऑर्डर्स  तथा दैनिक परिचालन में सामने आने वाले विभिन्न सतर्कता-संबंधी विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। सत्र के दौरान संचालन, सैंपलिंग, परीक्षण एवं निरीक्षण, स्टोर्स एवं वेयरहाउस प्रबंधन, सामग्री प्रेषण (डिस्पैच), वेंडर बिल प्रबंधन तथा कार्मिक मामलों जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की गई। 

साथ ही, कर्मियों से संबंधित पूर्व-सतर्कता जाँच की वास्तविक केस स्टडीज भी प्रस्तुत की गईं, जिसके माध्यम से कार्यस्थल पर नैतिक निर्णय लेने, नियमों के शत-प्रतिशत अनुपालन तथा व्यक्तिगत जवाबदेही सुनिश्चित करने के महत्व को रेखांकित किया गया। 

यह भी पढ़ें: बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में नैतिक मूल्यों पर केंद्रित एक विशेष सत्र भी संचालित किया गया, जिसमें संगठन के सत्यनिष्ठा ढाँचे को सुदृढ़ बनाने हेतु व्यक्तिगत उत्तरदायित्व पर बल दिया गया।यह आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र की प्रत्येक स्तर पर पारदर्शी कार्यप्रणाली स्थापित करने, कार्यबल में उच्च नैतिक मानकों के विकास तथा निवारक सतर्कता संस्कृति को सुदृढ़ बनाने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें: बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस दुःखद खबर: मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
मंत्री सुदीव्य सोनू की तबीयत बिगड़ी, गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा