BokaroNews
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Bokaro News: शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मिलाद उल नबी को लेकर पुलिस प्रशासन की बैठक
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो के माराफारी थाना परिसर में एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देशानुसार मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार की अध्यक्षता में मिलाद उल नबी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जुलूस की रूटलाइन, डीजे पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के पालन, सोशल मीडिया पर निगरानी और नशामुक्त आयोजन को लेकर दिशानिर्देश दिए गए। Bokaro News: ई20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का 'झारखंड टाउन हॉल' आयोजित
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो स्थित निर्मल भवन में आम आदमी पार्टी द्वारा ई20 पेट्रोल के खिलाफ 'झारखंड टाउन हॉल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और वाहन चालकों ने ई20 पेट्रोल से वाहनों में आ रही खराबी पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। Bokaro News: जैनामोड़ मिश्रा साइड चोरी मामले में दो युवकों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित जैनामोड़ मिश्रा साइड में बंद घर का ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन किया है। पुलिस ने दो युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की पल्सर बाइक, बर्तन और मोबाइल बरामद किए हैं। Bokaro News: कसमार के मोचरो से 400 मीटर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र स्थित मोचरो गांव से चोरी हुए 400 मीटर केबल तार मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का केबल तार भी बरामद कर लिया है। Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 47 प्रतिष्ठानों की अग्निशमन रिपोर्ट की समीक्षा की
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन मानकों की समीक्षा करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। चास एसडीओ को सुरक्षा कमियों वाले चिन्हित प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर 7 दिनों के भीतर सुधार सुनिश्चित कराने को कहा गया है। Bokaro News: 4.74 लाख की साइबर ठगी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो में 4.74 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस ने 50 वर्षीय खाताधारक बिनोद चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अपने खाते में ठगी की राशि मंगाकर एटीएम से निकासी की बात स्वीकार की है। Bokaro News: कोटपा एक्ट का कड़ाई से अनुपालन कराने का एसपी का सख्त निर्देश
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने कोटपा एक्ट को लेकर समीक्षा बैठक की और अवैध तंबाकू बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रत्येक थाने में नोडल अधिकारी नियुक्त कर शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों के पास प्रतिमाह कम से कम 5 अभियान चलाने के आदेश दिए गए। Bokaro News: कोऑपरेटिव कॉलोनी के घर से माँ-बेटे का संदिग्ध शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो के कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित प्लॉट 67 में बंद मकान से तीव्र दुर्गंध आने के बाद पुलिस ने माँ अनीता देवी (60) और उनके पुत्र नितेश (30) का शव बरामद किया है। अलग-अलग तलों पर शव मिलने और मौत के समय में अंतर होने के कारण पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की गहन जांच कर रही है। Bokaro News: भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, उपायुक्त अजय नाथ झा का सख्त निर्देश
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पिलपिला गांव में भूमि से आग की घटना की ट्रैकिंग करने, 14 सितंबर तक दीदी कैंटीन चालू करने और 'पत्रकार दीदी' चयन के आदेश दिए। Bokaro News: बीएसएल में 'गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में जेम (GeM) पोर्टल के जरिए सेवा अनुबंधों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 50 अधिकारियों ने हाइब्रिड मोड में भाग लेकर बिड प्रबंधन और अनुबंध प्रशासन में पारदर्शिता व कार्यकुशलता बढ़ाने की बारीकियां सीखीं। Bokaro News: सीसीएल क्वार्टर खाली कराने को लेकर पूर्व मुखिया धनंजय सिंह पर शिकंजा कसा
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो के स्वांग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह के खिलाफ सीसीएल कथारा क्षेत्र ने कार्रवाई तेज कर दी है। क्वार्टर खाली कराने के उद्देश्य से पानी-बिजली काटने के बाद अब कार्मिक प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों से इसकी अद्यतन रिपोर्ट तलब की है। Bokaro News: 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में उपायुक्त ने 46 मामलों की सुनी फरियाद
Published On
By Anjali Sinha
बोकारो के 'हम आपको सुनते हैं' (लोक संवाद) कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने चंद्रपुरा निवासी जरीना खातून की 14 माह की लंबित वृद्धावस्था पेंशन की समस्या पर त्वरित कार्रवाई की। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को 24 घंटे के भीतर पेंशन राशि सीधे लाभुक के खाते में भेजने का कड़ा निर्देश दिया गया। 




