Bokaro News: 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में उपायुक्त ने 46 मामलों की सुनी फरियाद

अधिकारियों को अनावश्यक विलंब न करने के निर्देश

Bokaro News: 'हम आपको सुनते हैं' कार्यक्रम में उपायुक्त ने 46 मामलों की सुनी फरियाद
(उपायुक्त अजय नाथ कार्रवाई)

बोकारो के 'हम आपको सुनते हैं' (लोक संवाद) कार्यक्रम में उपायुक्त अजय नाथ झा ने चंद्रपुरा निवासी जरीना खातून की 14 माह की लंबित वृद्धावस्था पेंशन की समस्या पर त्वरित कार्रवाई की। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को 24 घंटे के भीतर पेंशन राशि सीधे लाभुक के खाते में भेजने का कड़ा निर्देश दिया गया।

बोकारो: आमजनों की समस्याओं को सीधे  सुनकर उनका त्वरित एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में चंद्रपुरा प्रखंड की बुजुर्ग महिला जरीना खातून की लंबित वृद्धावस्था पेंशन की समस्या का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है।चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत चंदनाबाद निवासी जरीना खातून ने लोक संवाद में अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन पिछले करीब 14 माह से पेंशन की राशि उनके खाते में नहीं आई है। 

पेंशन की राशि के लिए वह पिछले कई महीनों से प्रखंड कार्यालय एवं बैंक के चक्कर लगा रही थीं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लंबित पेंशन राशि उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त  अजय नाथ झा ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा को आवश्यक कार्रवाई करते हुए लंबित पेंशन राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि 24 घंटे के भीतर 14 माह की लंबित पेंशन राशि लाभुक के बैंक खाते में भुगतान कर दी जाएगी।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जरूरतमंद एवं पात्र लाभुकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंशन सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा लाभुकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। लोक संवाद कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त कुल 46 मामलों की सुनवाई की। 

उन्होंने प्रत्येक मामले की अद्यतन स्थिति की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से लेते हुए नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।हम आपको सुनते हैं  लोक संवाद जिला प्रशासन और आमजनों के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख रहे हैं और प्रशासन द्वारा मामलों का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: कोटपा एक्ट का कड़ाई से अनुपालन कराने का एसपी का सख्त निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल