Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
मंटू यादव ने MMDR संशोधन विधेयक को झारखंड के अधिकारों के लिए चुनौती बताया
बोकारो में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया के नेतृत्व में 31 अगस्त तक नगर के सभी वार्डों और बूथ स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने केंद्र सरकार पर झारखंड के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालयों पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अभियान में कार्यकर्ताओं ने खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों को लेकर जनता को जागरूक किया।
बोकारो: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। झामुमो चास नगर अध्यक्ष प्रमोद तापड़िया के नेतृत्व में चास नगर के सभी वार्डों और बूथ स्तर तक 31 अगस्त 2026 तक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा।
जन-जागरण अभियान को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक से झारखंड और राज्यवासियों को होने वाले संभावित आर्थिक नुकसान तथा राज्य के अधिकारों को कमजोर करने के केंद्र सरकार के प्रयासों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पार्टी के महासचिव विनोद पांडे के निर्देशानुसार बूथ स्तर तक जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
मंटू यादव ने कहा कि झारखंड के विकास और राज्य की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर झामुमो मजबूती से संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता को जागरूक करना भी इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में लंबे संघर्ष के बाद झारखंड राज्य का गठन हुआ है। आज फिर समय आ गया है कि झारखंड की जनता अपने जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर अधिकार तथा झारखंड के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर लोकतांत्रिक संघर्ष में भाग ले।
मंटू यादव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने के लिए तैयार है। झारखंड के अधिकार, अस्मिता और अस्तित्व की रक्षा के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। जन-जागरण अभियान का संचालन चास नगर सचिव भागीरथ शर्मा ने किया।
जन-जागरण अभियान में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष संजय केजरीवाल, आकाश टुडू, मिथुन मंडल, मुक्तेश्वर महतो, सदानंद गोप, नैयर जमाल, आलोक सिंह, रामदयाल सिंह, बम पांडे, रवि सिंह, दिनेश यादव, दुर्गा दत्ता, दीपक बंसल, प्रदीप यादव, अभिषेक पांडे, अजीत गोप, धर्मेंद्र गोप, महिला मोर्चा से मन्नू सिन्हा, अनीता देवी, गौरी देवी, गुड़िया देवी, विशाखा देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, मरियम देवी, किरण देवी, अनीता देवी, फुलवा देवी, मंजरी देवी, हेमंती देवी, अमवती सोरेन, शांति किस्कू, अंजलि सोरेन, जयमाला देवी, अकलू मांझी, सलीम अंसारी, रूपेश केजरीवाल, प्रकाश शर्मा, प्रकाश कुमार, रूपेश कुमार, पंकज कुमार सिंह, राज महता सहित अन्य मौजूद रहे।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








