लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़

45 परीक्षाओं पर कार्रवाई कायम रखने की मांग

लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
(रामगढ़ भर्ती सुधार यात्रा)

रामगढ़ के लुकैयाटांड़ से छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में JPSC-JSSC "भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा" का शुभारंभ हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाज और सखुआ रोपण के साथ शुरू हुई यह यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों में जाकर परीक्षाओं में पारदर्शिता और कड़े कानूनों की मांग करेगी।

रामगढ़: JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के दूसरे महत्वपूर्ण चरण के तहत आज रामगढ़ जिले के लुकैयाटांड़ स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन प्रतिमा स्थल से “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” का शुभारंभ किया गया। यात्रा झारखंड के सभी 24 जिलों में जाएगी और प्रमुख चौक-चौराहों, कॉलेजों, विश्वविद्यालय परिसरों एवं प्रतियोगी परीक्षा संस्थानों तक पहुँचकर छात्रों के बीच भर्ती व्यवस्था सुधार को लेकर जनजागरण करेगी।

पारंपरिक रीति-रिवाज से हुआ यात्रा का शुभारंभ

यात्रा का शुभारंभ झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाज एवं संस्कृति के अनुसार किया गया। इस दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन, झारखंड पिता बाबूलाल बिहारी महतो, निर्मल महतो, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, नीलांबर-पीतांबर सहित झारखंड के तमाम वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। साथ ही सखुआ पौधे का रोपण कर भर्ती व्यवस्था में सुधार का संकल्प लिया गया।

“सखुआ का पौधा नहीं, संकल्प का रोपण किया है” — देवेन्द्र नाथ महतो

Jharkhand Govt Ad
छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि सखुआ का पौधा झारखंड की प्रकृति, संस्कृति और मजबूती का प्रतीक है। आज किया गया पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भर्ती व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता और धांधली को जड़ से समाप्त करने के संकल्प का प्रतीक है।

पहले दिन यात्रा को छात्रों का मिला भव्य स्वागत और व्यापक समर्थन

यात्रा के पहले दिन DVC चौक, गोला, चितरपुर, रामगढ़, मांडू और चरही सहित विभिन्न स्थानों पर छात्रों एवं स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। छात्र समुदाय ने उत्साहपूर्वक यात्रा का समर्थन किया और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें: Ramgarh Steel Plant Blast: पावर प्लांट में ओवर स्पीड हुई टरबाइन, जोरदार ब्लास्ट में तीन इंजीनियरों की मौत

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि पहले दिन जिस तरह छात्रों और आम लोगों का समर्थन मिला है, उससे स्पष्ट है कि भर्ती व्यवस्था में सुधार का मुद्दा पूरे झारखंड के युवाओं की चिंता और आवश्यकता बन चुका है।

यह भी पढ़ें: JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने नेमरा से शुरू किया आंदोलन का दूसरा चरण

रात्रि विश्राम डेमोटांड़ में, दूसरे दिन चतरा और  हजारीबाग की ओर बढ़ेगी यात्रा 

पहले दिन के कार्यक्रम के बाद यात्रा का रात्रि विश्राम हजारीबाग के डेमोटांड़ में किया जाएगा। इसके बाद दूसरे दिन यात्रा कटकमसांडी, गिद्धौर, बड़कागांव और चतरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचेगी तथा छात्रों एवं युवाओं से संवाद करते हुए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद यात्रा हजारीबाग शहर पहुँचेगी और आगे कोडरमा एवं गिरिडीह जिले की ओर रवाना होगी।

छात्रों के न्यायिक संघर्ष को मजबूती देगी लीगल टीम

यात्रा के साथ अधिवक्ताओं की लीगल टीम भी रहेगी। न्यायिक लड़ाई में सहयोग करने के इच्छुक JPSC-JSSC अभ्यर्थियों को इंटरवेनर बनने के लिए वकालतनामा पर हस्ताक्षर कराया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों के हितों की कानूनी लड़ाई को मजबूती मिल सके।

45 परीक्षाओं पर सरकार की कार्रवाई कायम रहनी चाहिए

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार द्वारा 45 परीक्षाओं पर लिए गए एक्शन को कायम रखा जाना चाहिए। जिन परीक्षाओं में अनियमितता के आरोप हैं, उनकी निष्पक्ष जांच हो और योग्य एवं निर्दोष अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा की जाए।

भविष्य में पेपर लीक रोकने की सरकार दे गारंटी

उन्होंने सरकार से मांग की कि भविष्य में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली रोकने के लिए ठोस व्यवस्था बनाई जाए। भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हो तो कड़ा कानून बनाया जाए।

गरीब छात्रों के सपनों के साथ खिलवाड़ बंद हो

देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि झारखंड के आदिवासी, मूलवासी और गरीब परिवारों के छात्र कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करते हैं। कई छात्र कर्ज लेकर किताब खरीदते हैं और वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा देने पहुँचते हैं। लेकिन पेपर लीक या धांधली की खबर उनके वर्षों के संघर्ष और सपनों को तोड़ देती है।

छात्रों के नेतृत्व में चलेगी ऐतिहासिक यात्रा

उन्होंने कहा कि यह यात्रा किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के छात्रों और युवाओं के भविष्य के लिए है। यात्रा पूरी तरह संवैधानिक, लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक