JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने नेमरा से शुरू किया आंदोलन का दूसरा चरण

नेमरा से गोला चौक तक निकाला गया पैदल मार्च

JPSC Protest: जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों ने नेमरा से शुरू किया आंदोलन का दूसरा चरण
(रामगढ़ जेपीएससी छात्र आंदोलन)

रामगढ़ के नेमरा से जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में सरकार पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच और न्याय की मांग की गई।

रामगढ़: जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त महाअभियान के तहत छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। राज्य सरकार द्वारा न्यायालय में छात्रों के पक्ष को मजबूती से रखने तथा जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े मामलों में सीबीआई जांच की अनुमोदन की मांग को लेकर जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच ने आज आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत किया।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मस्थली नेमरा पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया गया। एवं प्रतिमा प्रांगण पर सखुआ का पौधा रोपण किया गया। इसके बाद नेमरा से गोला चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो स्वयं प्रचार वाहन (बस) की ड्राइविंग सीट संभालते हुए यात्रा का नेतृत्व कर आगे बढ़े। 

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आंदोलनरत छात्रों के साथ प्रत्यक्ष रूप से विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की काली साजिश एवं न्यायालय के समक्ष तथ्यों के पेसी में उदासीनता के खिलाफ पूरे राज्य में जागरण अभियान चलाया जाएगा। महतो ने कहा कि ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ के माध्यम से झारखंड के सभी जिलों का भ्रमण किया जाएगा। एवं अंत में यात्रा का समापन राजधानी रांची पहुंचकर सरकार प्रतीकात्मक रूप से व्यापक विरोध दर्ज कराया जाएगा।

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के संयोजक राम अवतार महतो ने कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में सफल सत्याग्रह धरना एवं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया गया था। किन्तु सरकार ने साजिश के तहत छात्रों को धोखा दिया है। सरकार ने छात्रों के हितों की अनदेखी करते हुए न्यायालय में उनके पक्ष को मजबूती से नहीं रखा है। जांच के तथ्यों को न्यायालय के समक्ष मजबूती से रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Ramgarh Steel Plant Blast: पावर प्लांट में ओवर स्पीड हुई टरबाइन, जोरदार ब्लास्ट में तीन इंजीनियरों की मौत

यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, राम अवतार महतो, युमी हबीबा, पूजा महतो, प्रेम नायक, कुश महतो, खुशबू कुमारी, कमलेश चौधरी, मनोज यादव, बेबी महतो, राजेश प्रसाद, चंदन रजक, अयूब अली, संतोष चौधरी, भारती कुशवाहा, गुड्डी देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे। बताते चले कि यात्रा के दूसरे दिन कल मंगलवार को हजारीबाग जिला प्रवेश करेगा।

यह भी पढ़ें: लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल
लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़
Koderma News: झुमरीतिलैया में राजद ने कांवड़ पदयात्रियों के लिए लगाया भव्य सेवा शिविर
छात्राओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं, पूरी मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई: बाबूलाल मरांडी
राज्य सरकार और जेएमएम नाजी पार्टी की तर्ज पर काम कर रही: प्रतुल शाहदेव
तीन मजदूरों की मौत को केवल हादसा बताकर फाइल बंद न करे सरकार: सुदेश महतो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की बैठक संपन्न
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैम्पा शासी निकाय की पहली बैठक