Breaking News: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते गिरफ्तार, CID की कार्रवाई से बढ़ी हलचल
CID पहले ही पूर्व अध्यक्ष से कई दौर में कर चुकी थी पूछताछ
झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच CID ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी उनसे पहले भी कई दौर में पूछताछ कर चुकी थी।
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है।
ख्यांगते से जांच एजेंसी पहले ही कई दौर की पूछताछ कर चुकी थी। 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर उनसे परीक्षा संचालन, आउटसोर्स एजेंसी के चयन और आयोग के स्तर पर लिए गए फैसलों से जुड़े सवाल किए गए थे।

इधर JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन भी तेज है। छात्र स्वतंत्र जांच समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बना रहे हैं।
एल. ख्यांगते की गिरफ्तारी को JPSC परीक्षा विवाद में CID की अब तक की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब जांच एजेंसी की आगे की कार्रवाई और मामले में सामने आने वाले साक्ष्यों पर सभी की नजर है।
अब तक 11 गिरफ्तारियां
इस मामले में सीआईडी अब तक जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच एजेंसी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
Related Posts


Latest News







