केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सोमवार को लोकसभा में केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पेश किया।

केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश
लोकसभा में केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने से संबंधित विधेयक पेश किया गया।

केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ किए जाने से संबंधित विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शोर-शराबे के बीच केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 सदन में पेश किया। राज्य का नाम बदलने की यह पहल केरल विधानसभा की सर्वसम्मत मंजूरी के बाद संसद तक पहुंची है।

नई दिल्ली: लोकसभा में सोमवार को केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ किए जाने से जुड़ा विधेयक पेश किया गया। केरल विधानसभा की सर्वसम्मत मंजूरी मिलने के बाद अब इसे संसद में लाया गया है।

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आज सदन में शोर-शराबे के बीच केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पेश किया।

मलयालम भाषा में राज्य को पारंपरिक रूप से ‘केरलम’ ही कहा जाता है। इसी सांस्कृतिक पहचान को आधिकारिक दर्जा देने के लिए यह पहल की गई है। इसके तहत भारतीय संविधान की पहली अनुसूची में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। नाम परिवर्तन के साथ-साथ राज्य से संबंधित अन्य संवैधानिक तथा प्रशासनिक दस्तावेजों में आवश्यक परिणामी संशोधन भी शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि केरल विधानसभा ने 24 जून, 2024 को सर्वसम्मति से एक संकल्प पारित किया था, जिसमें केंद्र सरकार से राज्य का नाम बदलने का अनुरोध किया गया था। इस संकल्प में कहा गया था कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत आवश्यक कदम उठाते हुए पहली अनुसूची में संशोधन किया जाए और राज्य का नाम 'केरल' से बदलकर 'केरलम' किया जाए।

संविधान के अनुच्छेद 3 के प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति ने इस विधेयक को अपनी राय व्यक्त करने के लिए केरल राज्य विधानमंडल को भेजा था। केरल विधानसभा ने ‘केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026’ पर गहन विचार-विमर्श किया और सर्वसम्मति से विधेयक को पारित किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Jamshedpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल Jamshedpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
Khunti News: हाथियों के आतंक समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने खूंटी-सिमडेगा रोड किया जाम
Giridih News: सरिया के छोटकी सरिया गांव में भीषण चोरी, युवक को बेहोश कर 8-9 लाख के गहने उड़ाए
Sahibganj News: कांग्रेसियों ने स्व. राम श्रृंगार ओझा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई आकर्षक राखियां
Sahibganj News: 15 अगस्त को साहिबगंज में ड्राय डे, शराब-मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद
मुजफ्फरपुर से अब सीधे साहिबगंज, होगा जनसेवा एक्सप्रेस का विस्तार, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
Jharkhand Student Protest: विधानसभा मार्च के दौरान आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज, कई प्रदर्शनकारी घायल
अरुणाचल पर चीन की बौखलाहट, भारत ने 27 जगहों के नाम बदले तो आया तमतमाता बयान
केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश
Giridih News: नईटांड से 135 श्रद्धालुओं का जत्था सुल्तानगंज रवाना, पैदल देवघर पहुंचकर करेंगे जलाभिषेक
दमनकारी है झारखंड सरकार, लोकतांत्रिक आंदोलन भी झारखंड में अपराध है क्या: आदित्य साहू