Khunti News: हाथियों के आतंक समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने खूंटी-सिमडेगा रोड किया जाम

झारखंड राज्य किसान मोर्चा के बैनर तले हुसीर पंचायत के ग्रामीणों ने दियांकेल के पास किया प्रदर्शन

Khunti News: हाथियों के आतंक समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने खूंटी-सिमडेगा रोड किया जाम
हाथियों के आतंक और विभिन्न मांगों को लेकर खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते किसान।

खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड की हुसीर पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने जंगली हाथियों के आतंक समेत कई मांगों को लेकर सोमवार को खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। झारखंड राज्य किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने दियांकेल गांव के पास सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली हाथियों के कारण फसलों और संपत्ति को लगातार नुकसान हो रहा है, लेकिन उचित एवं समय पर मुआवजा नहीं मिल रहा है।

खूंटी: जंगली हाथियों के आतंक से निजात दिलाने, समय पर उचित मुआवजा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य किसान मोर्चा के बैनर तले तोरपा प्रखंड की हुसीर पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने सोमवार को दियांकेल गांव के पास खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी पूजा बिन्हा और तोरपा थाना प्रभारी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों के आतंक से क्षेत्र के किसान लंबे समय से परेशान हैं। हाथियों के कारण फसलों और संपत्ति को होने वाले नुकसान का उचित एवं समय पर मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में जंगली हाथियों के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाना, जमीन की ऑनलाइन प्रक्रिया में आ रही त्रुटियों को दूर करना, बिजली संशोधन विधेयक को रद्द करना, कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करना और भूमि बैंक को रद्द करना शामिल है।

ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करने की मांग की।
मौके पर किसान सभा के प्रखंड सचिव कल्याण गुड़िया, फिलिप बारला, अध्यक्ष प्रदीप गुड़िया, राज्य कमेटी सदस्य मंगल गुड़िया, जोन गुड़िया, किरण गुड़िया, हुनुल बारला, सावित्री गुड़िया और आशा भेंगरा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Palamu News: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं : पलामू उपायुक्त Palamu News: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं : पलामू उपायुक्त
Palamu News: पारंपरिक आंदोलन से जेन-जी तक: मेदिनीनगर में संघर्ष के बदलते तौर-तरीकों पर संवाद
Ranchi News: विधानसभा घेराव पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, छात्रों के वेश में घुसे लोगों ने बिगाड़ा माहौल : विजय शंकर नायक
Sahibganj News: SIR-2026 साहिबगंज के 1 लाख 92 हजार मतदाताओं की होगी जांच, नोटिस की तैयारी
Giridih News: SIR-2026 गिरिडीह में मतदाता सूची सुधार अभियान तेज, फॉर्म-6, 7 और 8 उपलब्ध
Jamshedpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
Khunti News: हाथियों के आतंक समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने खूंटी-सिमडेगा रोड किया जाम
Giridih News: सरिया के छोटकी सरिया गांव में भीषण चोरी, युवक को बेहोश कर 8-9 लाख के गहने उड़ाए
Sahibganj News: कांग्रेसियों ने स्व. राम श्रृंगार ओझा के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में राखी निर्माण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने जवानों के लिए बनाई आकर्षक राखियां
Sahibganj News: 15 अगस्त को साहिबगंज में ड्राय डे, शराब-मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद
मुजफ्फरपुर से अब सीधे साहिबगंज, होगा जनसेवा एक्सप्रेस का विस्तार, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव