Jamshedpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई

Jamshedpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में डिवाइडर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक।

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीएच एरिया आर्मी कैंप के समीप हुए इस हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवती एंजेल गुड़िया की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक केल्विन लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों रात करीब एक बजे बाइक से जा रहे थे।

पूर्वी सिंहभूम: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सीएच एरिया आर्मी कैंप के समीप रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवती एंजेल गुड़िया की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवक केल्विन लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थी और जमशेदपुर के मानगो स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।

पुलिस के अनुसार एंजेल गुड़िया और बिरसानगर निवासी केल्विन लकड़ा रविवार रात करीब एक बजे बाइक से निकले थे। सीएच एरिया आर्मी कैंप के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस पेट्रोलिंग टीम की नजर दुर्घटना पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद एंजेल गुड़िया को मृत घोषित कर दिया। वहीं, केल्विन लकड़ा की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में STEM शिक्षा पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में STEM शिक्षा पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
Palamu News: प्रशासन के आश्वासन के बाद टूटा सत्यनारायण शुक्ला का 6 दिवसीय अनशन, संघर्ष जारी रखने का संकल्प
Jharkhand Student Protest: सड़क से सदन तक संग्राम, विधानसभा के पास छात्रों और पुलिस में टकराव
JPSC विवाद: भर्ती घोटाले के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय : अभिषेक राज
Palamu News: कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाएं : पलामू उपायुक्त
Palamu News: पारंपरिक आंदोलन से जेन-जी तक: मेदिनीनगर में संघर्ष के बदलते तौर-तरीकों पर संवाद
Ranchi News: विधानसभा घेराव पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, छात्रों के वेश में घुसे लोगों ने बिगाड़ा माहौल : विजय शंकर नायक
Sahibganj News: SIR-2026 साहिबगंज के 1 लाख 92 हजार मतदाताओं की होगी जांच, नोटिस की तैयारी
Giridih News: SIR-2026 गिरिडीह में मतदाता सूची सुधार अभियान तेज, फॉर्म-6, 7 और 8 उपलब्ध
Jamshedpur News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
Khunti News: हाथियों के आतंक समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने खूंटी-सिमडेगा रोड किया जाम
Giridih News: सरिया के छोटकी सरिया गांव में भीषण चोरी, युवक को बेहोश कर 8-9 लाख के गहने उड़ाए