Palamu News: पारंपरिक आंदोलन से जेन-जी तक: मेदिनीनगर में संघर्ष के बदलते तौर-तरीकों पर संवाद

इप्टा की सांस्कृतिक पाठशाला की 101वीं कड़ी में आदिवासी संघर्ष और आंदोलन के बदलते तरीकों पर विचार-विमर्श।

Palamu News: पारंपरिक आंदोलन से जेन-जी तक: मेदिनीनगर में संघर्ष के बदलते तौर-तरीकों पर संवाद
विश्व आदिवासी दिवस पर मेदिनीनगर में ‘पारंपरिक आंदोलन बनाम जेन-जी आंदोलन’ विषय पर आयोजित संवाद में मौजूद वक्ता और प्रतिभागी।

मेदिनीनगर, पलामू में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर इप्टा की सांस्कृतिक पाठशाला की 101वीं कड़ी आदिवासी संघर्षों को समर्पित रही। इस दौरान ‘पारंपरिक आंदोलन बनाम जेन-जी आंदोलन’ विषय पर संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने आंदोलनों के बदलते स्वरूप, सूचना तकनीक, युवाओं की भागीदारी और संघर्ष की नई रणनीतियों पर चर्चा की।

पलामू :  मेदिनीनगर विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर इप्टा की ओर से संचालित सांस्कृतिक पाठशाला की 101वीं कड़ी आदिवासियों के संघर्ष को समर्पित रही। इस अवसर पर ‘पारंपरिक आंदोलन बनाम जेन-जी आंदोलन’ विषय पर संवाद आयोजित किया गया। अध्यक्षता इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश सिंह एवं घनश्याम ने संयुक्त रूप से की।

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव केडी सिंह ने आदिवासी संघर्षों को याद करते हुए कहा कि आदिवासियों ने लंबे संघर्ष के जरिए जो अधिकार हासिल किए थे, आज भी उन्हें उनका पूरा अधिकार नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि प्रशासन झूठ बोल रहा है और यही जेन-जी आंदोलन का भी सवाल है। उन्होंने कहा कि आज जेन-जी के आंदोलन को समझने की जरूरत है। पारंपरिक आंदोलनों से भी बहुत कुछ हासिल हुआ है, लेकिन जेन-जी आंदोलन ने ऐसे मुद्दों को राजनीति के केंद्र में ला दिया है, जिन पर पहले राजनीतिक रूप से बात नहीं होती थी।

Jharkhand Govt Ad
उपेंद्र मिश्रा ने कहा कि बदलते समय के साथ आंदोलन का तरीका भी बदला है। आज जेन-जी के पास जितनी जानकारी और संसाधन हैं, उतने पहले नहीं थे। उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर तत्काल प्रतिक्रिया देने की क्षमता भी आज की पीढ़ी में अधिक है।

घनश्याम ने कहा कि पारंपरिक आंदोलन और जेन-जी आंदोलन एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि समानांतर चलने वाली प्रक्रियाएं हैं। ज्ञान विज्ञान समिति के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि जेन-जी आंदोलन पारंपरिक आंदोलनों का विकसित रूप है। पहले संसाधन कम थे, लेकिन उस समय आंदोलनकारी और नेतृत्व करने वाले स्पष्ट रूप से चिन्हित होते थे। जेन-जी आंदोलन ने बड़ी संख्या में नौजवानों को जोड़ने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें: Crime News: पलामू: ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

संवाद में गोविंद प्रसाद, मुन्ना सिंह, कुलदीप राम सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। अंत में सुरेश सिंह ने आदिवासी संघर्षों के शहीदों को याद करते हुए कहा कि परिस्थितियां ही आंदोलन की रूपरेखा तय करती हैं। उन्होंने कहा कि जेन-जी आंदोलन में नौजवानों की भागीदारी देखने को मिली है। जो युवा आंदोलन से कट गए थे और दूसरी विचारधाराओं के प्रचार-प्रसार में लगे थे, जेन-जी आंदोलन ने उन्हें महत्वपूर्ण मुद्दों की ओर खींचा है। धन्यवाद ज्ञापन के साथ संवाद का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें: Palamu News: पिपरा के धनमानी +2 उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति गठन की तैयारी पूरी

मौके पर रवि शंकर, विजेता नंद तिवारी, संजीव कुमार संजू, शशि पांडे, अजीत कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर 26 दिव्यांग बच्चों और लाभुकों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल
Hazaribagh News: फरार आरोपी के घर बड़कागांव पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी अगली कार्रवाई
Koderma News: 777 सीढ़ियाँ चढ़कर भक्तों ने ध्वजाधारी पहाड़ पर बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
Koderma News: जमसोती नाला घाटी के तीखे मोड़ पर कांवरियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
JPSC विवाद: छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे बरही विधायक मनोज यादव गिरफ्तार, खेलगांव ले गई पुलिस
लाठी और वाटर कैनन से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार: आजसू
Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय और सीआईएसएफ के बीच एमओयू, पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रिया में बड़े सुधार की मांग, पलामू कांग्रेस विधि विभाग ने सौंपा 9 सूत्री प्रस्ताव
Koderma News: सावन की दूसरी सोमवारी पर खरियोडीह बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में STEM शिक्षा पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन
Palamu News: प्रशासन के आश्वासन के बाद टूटा सत्यनारायण शुक्ला का 6 दिवसीय अनशन, संघर्ष जारी रखने का संकल्प