Koderma News: सावन की दूसरी सोमवारी पर खरियोडीह बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

डीवीसी और सीआईएसएफ कॉलोनी में जलाभिषेक

Koderma News: सावन की दूसरी सोमवारी पर खरियोडीह बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
(जयनगर सावन सोमवारी पूजा)

पवित्र सावन माह की दूसरी सोमवारी पर कोडरमा के जयनगर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध खरियोडीह बाबा धाम समेत तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जलाभिषेक किया। बराकर नदी से जल उठाकर हर-हर महादेव और बोल-बम के गगनभेदी जयकारों के साथ कांवरियों ने बाबा का पूजन कर सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगीं।

कोडरमा: पवित्र  माह सावन के दूसरी सोमवारी पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालु भक्तों के द्वारा सुबह से शाम तक जलाभिषेक किया गया। प्रसिद्ध खरियोडीह बाबा धाम में श्रद्धालु भक्तों के द्वारा खरपोका, तिलोकरी एवं बेरोगांय बराकर नदी से जल उठकर झुमते गाते बाबा की नगरीया दूर है जाना जरुर है हर-हर महादेव आदि गंगनभेदी नारों से पूरा रास्ता गूंजता  रहा। 

बाबा धाम शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक कर अपने एवं अपने परिवार के सुख-शांति के लिए मन्नत मांगी। वहीं सतडीहा स्थित उत्तरवाहिनी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने बराकर नदी में स्नान कर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन कर शिव लिंग पर जलाभिषेक किया। जबकि पिपचो शिव मंदिर, उदालो, सियारी, हिरोडीह डहुआटोल, कोसमाडीह सीआई एस एफ कॉलोनी डीवीसी अफसर कॉलोनी कोसमाडीह आदि शिव मंदिर में सावन माह का दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तों ने पुजा अर्चना कर जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी
Bokaro News: 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृष्णा माधव ने जीता सिल्वर मेडल
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक धरोहर बचाने का आह्वान
Hazaribagh News: सैनिक माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी के मजदूरों की बैठक संपन्न, ईमानदारी से कार्य करने की दी गई प्रेरणा
Giridih News: साहू समाज भवन में कांवड़िया सेवा शिविर का अध्यक्ष बालगोविंद ने किया उद्घाटन
Hazaribagh News: प्लस टू उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, संतोष राम बने अध्यक्ष और सारिका कुमारी उपाध्यक्ष
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर 26 दिव्यांग बच्चों और लाभुकों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल
Hazaribagh News: फरार आरोपी के घर बड़कागांव पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी अगली कार्रवाई
Koderma News: 777 सीढ़ियाँ चढ़कर भक्तों ने ध्वजाधारी पहाड़ पर बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
Koderma News: जमसोती नाला घाटी के तीखे मोड़ पर कांवरियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 घायल
JPSC विवाद: छात्रों के समर्थन में धरना देने पहुंचे बरही विधायक मनोज यादव गिरफ्तार, खेलगांव ले गई पुलिस
लाठी और वाटर कैनन से युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार: आजसू