Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर 26 दिव्यांग बच्चों और लाभुकों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल

नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालय में हुआ कार्यक्रम 

Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर 26 दिव्यांग बच्चों और लाभुकों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल
(दिव्यांग बच्चे ट्राई साइकिल)

गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा प्लस टू जिला स्कूल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के 26 दिव्यांग बच्चों समेत लाभुक कौशल कुमार यादव को बैटरी चालित ट्राई साइकिल प्रदान की गई। उपायुक्त की इस त्वरित कार्रवाई से लाभुकों को सुगम आवागमन और आत्मनिर्भरता की नई दिशा मिली है।

गिरिडीह: जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा आज प्लस टू जिला स्कूल, गिरिडीह एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय के 26 दिव्यांग बच्चों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। इसी क्रम में समाहरणालय परिसर में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अनिता कुजूर एवं जिला नजारत उप समाहर्ता, आशुतोष ठाकुर द्वारा दिव्यांग लाभुक कौशल कुमार यादव को भी बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।

आवेदन पर त्वरित संज्ञान, मिली आवागमन की सुविधा...

बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने के बाद लाभुक कौशल कुमार यादव ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सुविधा प्राप्त करने के लिए वे लंबे समय से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाकर आवेदन कर रहे थे, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहायता नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने बताया कि अपनी समस्या को लेकर उन्होंने उपायुक्त से मिलकर आवेदन दिया और अपनी परेशानी से अवगत कराया। 

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके फलस्वरूप आज उन्हें जिला प्रशासन की ओर से बैटरी चालित ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। कौशल कुमार यादव ने कहा कि “बैटरी चालित ट्राई साइकिल मिलने से अब मेरे लिए आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। लंबे समय से जिस परेशानी का सामना कर रहा था, उससे काफी राहत मिलेगी। इसके लिए मैं जिला प्रशासन एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता...

जिला प्रशासन की यह पहल दिव्यांगजनों को केवल आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें सुगम गतिशीलता, आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक जीवन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिला प्रशासन द्वारा पात्र दिव्यांगजनों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संवेदनशील एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर पतंजलि परिवार ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि पात्र लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।

यह भी पढ़ें: Giridih News: शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर झारखंड छात्र मोर्चा ने अस्पताल और वृद्धाश्रम में बांटे फल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता
Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान
भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही
Sahibganj News: दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिवगादी और मोतीनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़
मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की सूची, जानिए आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबाधाम में कतार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था परखी
JPSC-JSSC आंदोलन: बैरिकेड नहीं भरोसा चाहिए!
Bokaro News: बीएसएल में डिजिटलाइजेशन की बड़ी पहल, वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया अब होगी सरल व त्वरित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी
Bokaro News: 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृष्णा माधव ने जीता सिल्वर मेडल
Bokaro News: तेनुघाट महाविद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक धरोहर बचाने का आह्वान