Bokaro News: 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कृष्णा माधव ने जीता सिल्वर मेडल
सफलता का श्रेय प्रशिक्षक और अभिभावकों को दिया
धनबाद के सर्वमंगला पब्लिक स्कूल में आयोजित 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के तीनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक (एक सिल्वर, दो ब्रॉन्ज) अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया।
बोकारो: 7 से 9 अगस्त तक सर्वमंगला पब्लिक स्कूल, धनबाद में आयोजित 26वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल तीन पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में गिरिडीह के तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें तीनों पदक जीतने में कामयाब रहे।
जिसमें कृष्णा माधव ने सिल्वर मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं श्वेता कुमारी एवं सुजाता कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









