Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

प्राकृतिक आपदा में किसानों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा

Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी
(बिरसा फसल बीमा योजना)

बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2026) के तहत जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के 53,224 किसानों को आच्छादित करने के लक्ष्य के साथ किसान 31 अगस्त 2026 तक मात्र ₹1 देकर पैक्स या सीएससी से बीमा करा सकते हैं।

बोकारो: सोमवार को उपायुक्त  अजय नाथ झा ने समाहरणालय परिसर से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2026) को लेकर जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता वैन के माध्यम से जिले के किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ एवं प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में 53,224 किसानों को फसल बीमा योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसान योजना से जुड़कर अपनी फसलों का बीमा कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य कारणों से फसल क्षति होने की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने बताया कि किसान 31 अगस्त 2026 तक फसल बीमा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसान अपने नजदीकी पैक्स अथवा प्रज्ञा केंद्र (सीएससी सेंटर ) में मात्र एक रुपये टोकन राशि देकर अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। यह सुविधा ऋणी एवं गैर-ऋणी दोनों किसानों के लिए उपलब्ध है।

उपायुक्त ने कहा कि जागरूकता वैन के माध्यम से किसानों को योजना की पात्रता, आवेदन की प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ना एवं फसल बीमा के प्रति जागरूक करना है। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी  ऋतुराज प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहीद, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रबंधक समेत संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू हुई ‘बार्टरवाटर’ की अनोखी पहल
Hazaribagh News: जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा धांधली की सीबीआई जांच की मांग: मनीष जायसवाल
Hazaribagh News: राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले अनिल कुमार, जनजातीय उत्सव का दिया न्योता
Dhanbad News: बीसीसीएल धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, CISF ने 17 जगहों पर चलाया सघन अभियान
भाजपा नेताओं को हिरासत में रखने पर भड़के अमर कुमार बाउरी, बताया तानाशाही
Sahibganj News: दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, शिवगादी और मोतीनाथ धाम में उमड़ी भारी भीड़
मंत्रिमंडल सचिवालय ने जारी की सूची, जानिए आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बाबाधाम में कतार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था परखी
JPSC-JSSC आंदोलन: बैरिकेड नहीं भरोसा चाहिए!
Bokaro News: बीएसएल में डिजिटलाइजेशन की बड़ी पहल, वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया अब होगी सरल व त्वरित
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने फसल बीमा जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी