Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना

कांवरियों को मिलेगी निःशुल्क प्राथमिक चिकित्सा सेवा

Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना
(बोकारो इस्पात संजीवनी रवाना)

बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) के सीएसआर विभाग एवं पीरामल स्वास्थ्य द्वारा संचालित 'इस्पात संजीवनी' मेडिकल मोबाइल यूनिट को 3 अगस्त को देवघर के लिए रवाना किया गया। यह दल पूरे श्रावणी मेले के दौरान बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरियों को निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।

बोकारो: इस्पात संयंत्र द्वारा श्रावणी मास के दौरान कांवरियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य देखभाल हेतु पिछले तीन दशकों से बैद्यनाथ धाम (देवघर) के समीप निरंतर प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में 3 अगस्त को बोकारो इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग के तहत पीरामल स्वस्थ्य के द्वारा संचालित मेडिकल मोबाइल यूनिट ‘इस्पात संजीवनी’ को इस्पात भवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। इस पहल के दौरान निदेशक प्रभारी, अधिशासी निदेशकगण, सीएसआर विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बैद्यनाथ सेवा ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे।

रवानगी से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिविर हेतु की गई तैयारियों, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। बोकारो जनरल अस्पताल के तत्वावधान में प्राथमिक चिकित्सा हेतु दवाओं, मरहम-पट्टी एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्रियों से सुसज्जित यह दल चिकित्साकर्मियों और स्वयंसेवियों के साथ 'बोल-बम' के जयघोष के बीच देवघर के लिए रवाना हुआ। यह दल पूरे श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को निःशुल्क एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना Palamu News: JSSA अध्यक्ष सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में समाहरणालय पर अनिश्चितकालीन धरना
Dumka News: बाबा दीनानाथ शिव मंदिर में पहली सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Dumka News: एस. पी. कॉलेज में स्नातक सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का इंडक्शन कार्यक्रम
Pakur News: गानपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सामान्य ओपीडी व एनसीसी स्क्रीनिंग का आयोजन
Pakur News: अमड़ापाड़ा में बंद पड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन
PVUNL परिसर में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से संविदा कर्मी की मौत
Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता
Sahebganj News: 3 से 7 अगस्त तक लगेगा विशेष शिविर, बनेंगे आवासीय और आय प्रमाण-पत्र
Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में सीआईएसएफ की कड़ाई, अवैध मुहानों की जेसीबी से कराई भराई
Dhanbad News: महाप्रबंधक केके सिंह की मौजूदगी में बरोरा में सेवानिवृत्त कर्मी किए गए सम्मानित
Bokaro News: पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर गनी अंसारी को दबोचा, नकद और पुड़िया बरामद
Bokaro News: इस्पात संयंत्र ने बैद्यनाथ धाम के लिए 'इस्पात संजीवनी' चिकित्सा दल को किया रवाना