CJP आंदोलन तेज, सरकार से बातचीत के दावे के बीच जारी धरना

सोनम वांगचुक की रिहाई की उठी मांग

CJP आंदोलन तेज, सरकार से बातचीत के दावे के बीच जारी धरना
जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते CJP के कार्यकर्ता और छात्र।

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वे पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं। 20 जुलाई को प्रस्तावित लोकसभा मार्च को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर ही धरने पर बैठ गए।

संवाददाता, सुमन कुमारी

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) के बैनर तले नीट पेपर लिक के मामले  को लेकर चल रहा प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। संगठन का दावा है कि वह पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहा है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, 20 जुलाई को लोकसभा तक मार्च निकालने की योजना थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण मार्च नहीं निकाला जा सका। इसके बाद प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर ही धरने पर बैठे रहे।

संगठन का यह भी दावा है कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर थे। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इस संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सोनम वांगचुक को जल्द रिहा किया जाए, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार आंदोलनकारियों से बातचीत के लिए सहमत हो गई है, हालांकि इस दावे की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: 20 दिन के अनशन के बाद अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, हालत स्थिर

 

यह भी पढ़ें: नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा
बरसात में गुलजार हुआ साहिबगंज का मोती झरना, उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला