रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
26 जुलाई को मैच के साथ होगा प्रतियोगिता का आग़ाज़
झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण की मेजबानी करने जा रही है। 26 जुलाई से बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में मुकाबलों का आगाज होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे।
रांची: झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के 135वें एडिशन डूरंड कप-2026 की मेजबानी करने जा रही है। राज्य सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने इसे झारखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।26 जुलाई से शुरू रहे मैच का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त करेंगे । इसके लिए खेल निदेशालय ने व्यापक तैयारियाँ कर ली है । उक्त बातें खेल निदेशक श्री छवि रंजन ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। इस अवसर पर इंडियन आर्मी के प्रतिनिधि मनोज कुमार झा भी मौजूद रहे।
दर्शकों के लिए होगी फ्री टिकट की व्यवस्था
छवि रंजन ने कहा कि मैच देखने के लिए निःशुल्क टिकट की व्यवस्था की गई है । राज्य सरकार की तरफ़ मैच देखने के लिए निशुल्क टिकट की व्यवस्था की गई है । मैच देखने के लिए एक भी पैसे देने की ज़रूरत नहीं है। मैच के लिए 22 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक निःशुल्क टिकट वितरित किए जाएंगे। टिकट सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलेंगे और एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट दिए जाएंगे। स्टेडियम परिसर में गेट नंबर 11 से 13 के बीच 10 काउंटर तथा गेट नंबर 23 के पास दो अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं। प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे मैच शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें। सुरक्षा जांच को देखते हुए देर से आने वाले दर्शकों को असुविधा हो सकती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को प्रवेश से वंचित किया जा सकता है।

स्टेडियम में सख्त सुरक्षा व्यवस्था

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


