Ranchi
समाचार  राज्य  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही

JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। छात्रों के समर्थन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा रांची पहुंचीं और विधानसभा मार्च में शामिल हुईं। मार्च के दौरान हंगामे के बीच उन पर स्याही फेंकने की घटना सामने आई। नेहा बोरा ने JPSC के पुनर्गठन, 14वीं JPSC और JSSC-CGL परीक्षा रद्द कर नई परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में निजी एजेंसियों की भूमिका समाप्त कर पारदर्शी सरकारी व्यवस्था लागू करने की भी वकालत की।
Read More...
समाचार  राज्य  ताज़ा खबरें   रांची  झारखण्ड 

Jharkhand Assembly: हंगामे के बीच 8,399 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पेश

Jharkhand Assembly: हंगामे के बीच 8,399 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पेश झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के बीच वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। अनुपूरक बजट का कुल आकार 8,399 करोड़ 31 लाख 11 हजार रुपये है।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

Jharkhand Politics: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से SLBC प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, 96वीं बैठक की स्मारिका भेंट

Jharkhand Politics: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से SLBC प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, 96वीं बैठक की स्मारिका भेंट झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक गुरू प्रसाद गोंड ने किया। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक क्षितिज, रौशन चौधरी और प्रशांत कुमार भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 96वीं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (जून 2026) की स्मारिका पुस्तिका भेंट की।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

Jharkhand Politics: लोकतंत्र का सर्वोच्च जनमंच है विधानसभा, बोले रबींद्र नाथ महतो

Jharkhand Politics: लोकतंत्र का सर्वोच्च जनमंच है विधानसभा, बोले रबींद्र नाथ महतो झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत दिवंगत नेताओं, शहीद जवानों और विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि के साथ हुई। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का सर्वोच्च जनमंच है और संविधान ने इसे कानून निर्माण, वित्तीय समीक्षा तथा सरकार को जवाबदेह बनाने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

Student Protest Jharkhand: छात्रों की आवाज़ के साथ खड़े हुए सैयद शाहरुख हसन रिजवी, आंदोलन को दिया नैतिक समर्थन

Student Protest Jharkhand: छात्रों की आवाज़ के साथ खड़े हुए सैयद शाहरुख हसन रिजवी, आंदोलन को दिया नैतिक समर्थन जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में जारी छात्र आंदोलन को समाजवादी शिक्षक सभा, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सैयद शाहरुख हसन रिजवी का नैतिक समर्थन मिला। उन्होंने आंदोलन स्थल पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

Jharkhand Politics: मॉनसून सत्र के पहले दिन हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं

Jharkhand Politics: मॉनसून सत्र के पहले दिन हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं रांची में षष्ठम झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और मॉनसून सत्र के सफल, गरिमामय एवं सार्थक संचालन की शुभकामनाएं दीं।
Read More...
समाचार  राज्य  राजनीति  रांची  झारखण्ड 

JPSC-JSSC Recruitment Controversy: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छात्र आंदोलन पर हुई चर्चा

JPSC-JSSC Recruitment Controversy: राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छात्र आंदोलन पर हुई चर्चा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं तथा रांची में चल रहे छात्र आंदोलन की जानकारी दी।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  रांची  झारखण्ड 

Crime News: असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े

Crime News: असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित निजाम नगर में सोमवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी छह से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस घटना में हुंडई वरना, टाटा नेक्सॉन, स्कॉर्पियो, सूमो सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि एक डीएसपी स्तर के अधिकारी की गाड़ी भी निशाने पर रही। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Read More...
समाचार  राज्य  धर्म  रांची  झारखण्ड 

Religion News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई राजधानी, पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़

Religion News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई राजधानी, पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ सावन की पहली सोमवारी पर राजधानी रांची पूरी तरह शिवमय हो गई। पहाड़ी मंदिर सहित शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

Ranchi News: NUSRL रांची में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, IPR पुस्तक का भी हुआ लोकार्पण

 Ranchi News: NUSRL रांची में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, IPR पुस्तक का भी हुआ लोकार्पण नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं कुलाधिपति न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने शिक्षा को बेहतर सोच और विवेक विकसित करने का माध्यम बताया।
Read More...
समाचार  राज्य  शिक्षा  रांची  झारखण्ड 

Ranchi News: सुखद भविष्य के लिए बचत की आदत जरूरी: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में परमजीत कौर

Ranchi News: सुखद भविष्य के लिए बचत की आदत जरूरी: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में परमजीत कौर रांची के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को रिटायरमेंट प्लानिंग विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। रिसोर्स पर्सन प्रो. (डॉ.) रमण बल्लभ ने शिक्षकों को विवेकपूर्ण निवेश, वित्तीय योजना और सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने समय पर निवेश और योजनाबद्ध बचत को सुरक्षित भविष्य की कुंजी बताया।
Read More...
समाचार  राज्य  अपराध  रांची  झारखण्ड 

Crime News: खेलगांव थाना से हिरासत में बंद युवक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Crime News: खेलगांव थाना से हिरासत में बंद युवक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप रांची के खेलगांव थाना से चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार 21 वर्षीय मो. असफाक अंसारी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। पुलिस को आशंका है कि वह बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते भाग निकला।
Read More...

Advertisement