रांची में बाबा साहेब अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प

रांची डोरंडा में अंबेडकर की पुण्यतिथि पर जुटे लोग, सामाजिक न्याय पर चर्चा

रांची में बाबा साहेब अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प
रांची डोरंडा में अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विजय शंकर नायक एवं अन्य

रांची के आम्बेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

रांची  : आंबेडकर सिर्फ एक व्यक्ति नहीं,  बल्कि सामाजिक न्याय,  समानता और मानवाधिकारों के सबसे मजबूत स्तंभ हैं। बाबा साहेब के  सपना तभी पूरा होगे , जब समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक उनके अधिकार, सम्मान और अवसर पहुँचेंगे। विजय शंकर  नायक  महामानव, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर आज रांची के डोरंडा स्थित आम्बेडकर चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।  

आंबेडकर चौक में माल्यार्पण कर सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया । आंबेडकर चौक पर आदिवासी–मूलवासी जनाधिकार मंच द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विजय शंकर नायक ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि— झारखंड जैसे राज्य में आज भी हाशिये पर खड़े समाजों—आदिवासी, दलित, पिछड़े और कमजोर वर्ग—को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।

उन्होंने मांग की कि सरकार और प्रशासन बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलते हुए— शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को अधिकार के रूप में लागू करे भूमि,  वन और जल-जंगल-जमीन पर आदिवासियों के अधिकारों को सख्ती से लागू करे  जातीय भेदभाव की हर घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे  संविधान में प्रदत्त समानता और न्याय के सिद्धांतों को शासन-व्यवस्था का आधार बनाए। नायक ने आगे कहा की “बाबा साहेब का सपना तभी पूरा होगा, जब समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक अधिकार, सम्मान और अवसर पहुँचेंगे।

आज उनकी पुण्यतिथि हमें यही संदेश देती है कि संघर्ष अभी अधूरा है, और हमें इसे आगे बढ़ाना है।” अपने संबोधन में इन्होने आगे कहा कि “बाबा साहब ने सिर्फ संविधान नहीं लिखा, बल्कि करोड़ों वंचितों-शोषितों को आत्मसम्मान और अधिकार की ज्योति दी। उनकी विचारधारा आज भी हमें समता, स्वतंत्रता और बंधुता का पाठ पढ़ाती है। हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

यह भी पढ़ें रांची में श्री राणी सती मंदिर में होगा भव्य होली रंगोत्सव

कार्यक्रम में प्रोफेसर कृष्णा कान्त रवि , शिव शंकर दस , अशोक कुमार रजक , दीपक पासवान , विनय कुमार दुबे (पहलवान )मंटू राम , अजय नाग , भूषण राम , मनु तिर्की , कृष्णा राम, रविन्द्र यादव , प्रहलाद राम , करीमन रजक सहित  बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और मंच के पदाधिकारी शामिल हुए।सभी ने बाबा साहेब की विचारधारा को झारखंड के जन–आंदोलनों की शक्ति बताते हुए इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर महामानव को याद किया और संविधान की रक्षा तथा सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 60.65% मतदान

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव