ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
बेंजामिन नेतन्याहू (File.)

नैशनल डेस्क: ईरान ने दावा किया कि उसने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर पर सीधा हमला बोला है, जो खामेनेई की मौत के ठीक बाद की घटना है। ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सोमवार को घोषणा की कि खेबर शेकन बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया, जिसमें नेतन्याहू का ऑफिस के अलावा इजरायली वायुसेना कमांडर का मुख्यालय भी शामिल था। ईरानी मीडिया फार्स न्यूज एजेंसी के हवाले से IRGC ने कहा कि नेतन्याहू की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और चरम पर पहुंच गया है।

यह दावा ऐसे समय आया जब अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो चुकी है। खामेनेई के ठिकाने पर 30 बम गिराए गए थे, और इजरायली पीएम नेतन्याहू ने खुद संकेत दिए थे कि खामेनेई जिंदा नहीं बचे। जवाब में ईरान ने अपनी 10वीं लहर के हमलों में टेल अवीव, हाइफा और पूर्वी जेरूसलम जैसे इलाकों को निशाना बनाया, जहां खेबर मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ।

इधर दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल गिरने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इजरायली नगरपालिका ने मलबे में और हताहतों की तलाश तेज कर दी है, लेकिन नेतन्याहू के ऑफिस पर हमले की कोई आधिकारिक पुष्टि इजरायल की ओर से नहीं आई। अमेरिकी ठिकानों पर भी ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमले हुए, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ

Edited By: Samridh Desk

Related Posts

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement