Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल

देवराज सोनी ने 91.7% अंक लाकर किया टॉप

Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल

हजारीबाग के किड्स जोन प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

हजारीबाग: किड्स जोन प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने अभिभावकों का मान बढ़ाया, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने।

इस वर्ष विद्यालय में प्रथम स्थान देवराज सोनी ने 91.7% अंक प्राप्त कर हासिल किया। वहीं द्वितीय स्थान पर अलीज़ा इरम ने 85% अंक लाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। तृतीय स्थान पर प्राची रानी ने 74.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इन उत्कृष्ट परिणामों पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के डायरेक्टर अभय कुमार सिंह, प्रिंसिपल सोनू कुमार गुप्ता एवं सेक्रेटरी रंकज सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के परिणाम अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी विद्यालय के छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

Read More.. Giridih News: चाणक्य पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह धूमधाम से आयोजित

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement