Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव

उपायुक्त  अजय नाथ झा ने समस्त जिलेवासियों को दी बधाई

Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
(उपायुक्त अजय नाथ झा)

1 अप्रैल 1991 को गठित बोकारो जिला आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने इस अवसर पर 29 अप्रैल तक चलने वाले 'बोकारो स्थापना महोत्सव' की रूपरेखा साझा की। महोत्सव के दौरान जिले के अनसंग हीरोज को सम्मानित किया जाएगा और #BokaroSeJohar हैशटैग के जरिए डिजिटल अभियान चलाया जाएगा।

बोकारो: जिले का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। 1 अप्रैल 1991 का दिन बोकारो  के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है, जब तत्कालीन धनबाद जिला के चास एवं चंदनकियारी प्रखंडों तथा गिरिडीह जिला के बेरमो अनुमंडल को मिलाकर इस जिले का गठन किया गया। यह केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि क्षेत्र की पहचान और विकास की नई शुरुआत थी।प्राकृतिक संसाधनों, औद्योगिक प्रगति और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध बोकारो आज राज्य के प्रमुख जिलों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। यहाँ की मेहनतकश जनता, उनकी जीवटता और आपसी सौहार्द इस जिले की असली ताकत है। इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने अपने संदेश में कहा कि बोकारो की धरती संघर्ष, समर्पण और प्रगति की अनगिनत कहानियों की साक्षी रही है। 

उन्होंने सभी नागरिकों से जिले के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक समरसता को और मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।यह दिन हमें अपने गौरवशाली अतीत को याद करते हुए वर्तमान को सशक्त बनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर देता है।आइए, हम सभी मिलकर अपने प्रिय बोकारो को और अधिक समृद्ध, सशक्त और आदर्श जिला बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।जिले में 1 अप्रैल से 29 अप्रैल तक मनाए जाने वाले बोकारो स्थापना महोत्सव को लेकर बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करना और दिशा-निर्देश देना था।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को महोत्सव के दौरान सुव्यवस्थित और प्रभावशाली आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बोकारो जिले में अब तक हुए विकास कार्यों का प्रदर्शन, जनभागीदारी को बढ़ाना, और सामाजिक जागरूकता फैलाना होना चाहिए। उन्होंने पंचायत,प्रखंड और जिला स्तर पर विकास कार्यों का प्रदर्शन,जिले में स्वच्छता अभियान के तहत सड़क और सार्वजनिक स्थल पर सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने आदि की बात कही।

महोत्सव के दौरान बोकारो के रहने वाले समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को बोकारो की विभूति एवं अनसंग हीरो के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रशासनिक और विभागीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को ऑफिसर ऑफ द मंथ का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि यह महोत्सव केवल उत्सव नहीं है, बल्कि बोकारो की उपलब्धियों और समाज में योगदान देने वालों की सराहना करने का अवसर है।

यह भी पढ़ें कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद छोड़ दाल लूटने की होड़

सभी नागरिकों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी इसे और भी यादगार बनाएगी।इस महोत्सव के प्रचार के लिए BokaroSeJohar हैशटैग के माध्यम से डिजिटल अभियान चलाया जाएगा। जनता से अनुरोध किया कि वे सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करें , जो भी अच्छा कार्य कर रहे हैं उसे साझा करें और महोत्सव को व्यापक स्तर पर प्रमोट करें। बोकारो स्थापना महोत्सव इस जिले के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास का प्रतीक बनकर सामने आएगा, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी इसे सफल बनाएगी।

यह भी पढ़ें बोकारो इस्पात संयंत्र का कमाल, ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल प्रतियोगिता में जीते 5 पुरस्कार

 

यह भी पढ़ें Ranchi News: बीआईटी के दो पेट्रोल पंप में डकैती, जांच में जुटी पुलिस

 

 

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now