Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
आरएसएस के विभाग प्रचारक और प्रमुखों ने भारत माता के चित्र पर अर्पित किए पुष्प
साहिबगंज स्थित जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय कुमार और अन्य गणमान्य अतिथियों ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। वक्ताओं ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर भी जोर दिया।
साहिबगंज: बुधवार को विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, साहिबगंज के वंदना कक्ष में भव्य परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साहिबगंज विभाग प्रचारक अजय कुमार, विभाग प्रमुख रमेश कुमार, समिति सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा, सह सचिव शशि जाजोदिया, अभिभावक प्रतिनिधि तेजनारायण भगत तथा प्रधानाचार्य सुनील पंडित द्वारा सरस्वती माता, ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया।

विभाग प्रमुख रमेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जो छात्र वर्षभर मेहनत करते हैं, उनका परिणाम सदैव बेहतर होता है। यदि अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, तो अपनी कमियों को पहचानकर सुधार की दिशा में प्रयास करना चाहिए। समिति सचिव डॉ. मृदुला सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। समारोह के दौरान प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन स्नेहा भारद्वाज ने किया, जबकि अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने कराया। परीक्षाफल की घोषणा आचार्य कल्याण भंडारी द्वारा की गई। इस अवसर पर परीक्षा प्रमुख आचार्य राघव वत्स, अमित कुमार, अजय कुमार साह, अजीत कुमार मालवीय, संतोष कुमार दास, सोनू शर्मा, किरण कुमारी गुप्ता, अर्चना वर्मा, लिपिका राज सिंह, निर्मला कुमारी, सोनी कुमारी, टीनू पाण्डेय, क्रिस्टीना मुर्मू सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
