Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में जुटाया गया रक्त
साहिबगंज सदर अस्पताल में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उपायुक्त हेमंत सती ने शिरकत की। उन्होंने रक्तदान को अमूल्य बताते हुए थैलेसीमिया और इमरजेंसी मरीजों की जान बचाने के लिए युवाओं व होमगार्ड जवानों को प्रेरित किया। जिले में बढ़ती रक्त की मांग को पूरा करने के लिए प्रशासन ने व्यापक अभियान छेड़ा है।
साहिबगंज: सदर अस्पताल परिसर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमन्त सती ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि रक्त एक ऐसा अमूल्य संसाधन है जिसे किसी भी कीमत पर खरीदा नहीं जा सकता, यह केवल दान के माध्यम से ही प्राप्त होता है।

इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए नियमित रूप से अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जिले में 54 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से कुल 2732 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। हालांकि यह आंकड़ा आवश्यकताओं की तुलना में अभी भी कम है। उन्होंने निजी नर्सिंग होम एवं समाज के सभी वर्गों से आगे आकर सहयोग करने की अपील की।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
