Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 

ब्लड बैंक पहुँचकर डीपीआरओ ने किया रक्तदान

Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 
(फोटो)

पलामू जिले के अपर समाहर्त्ता कुंदन कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार में जमीन विवाद और म्यूटेशन के मामलों की सुनवाई हुई। इसी दौरान एक फरियादी ने A+ ब्लड की कमी की समस्या रखी। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (DPRO) डॉक्टर असीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जनता दरबार के तुरंत बाद खुद ब्लड बैंक जाकर रक्तदान किया। उन्होंने न केवल सरकारी दायित्व निभाया, बल्कि एक नागरिक की जान बचाकर मानवता का संदेश भी दिया।

पलामू: जिले के अपर समाहर्त्ता कुंदन कुमार ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं रखीं। जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन कब्जा, दोहरी जमाबंदी, म्यूटेशन सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें सामने आयी। जनता दरबार में आये फरियादी ने कहा-नहीं मिल रहा खून, डीपीआरओ ने ब्लड बैंक पहुंचकर किया रक्तदान समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार के दौरान बुधवार को एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया, जब एक व्यक्ति ने प्रशासन के समक्ष आवेदन देकर बताया कि उसे तत्काल A+ ब्लड की सख्त जरूरत है, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद कहीं भी रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। 

इतना सुनते भर ही मौके पर मौजूद जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉक्टर असीम ने उक्त फरियादी से कहा आप थोड़ा इंतज़ार करें,जनता दरबार खत्म होते ही मैं करूंगा आपको रक्तदान। जनता दरबार खत्म होने के पश्चात असीम ने फरियादी को अपनी गाड़ी में बैठाकर सीधे ब्लड बैंक पहुँचे,जहाँ उन्होंने फरियादी के लिए रक्तदान किया। रक्तदान करने के पश्चात कुमार ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है,जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Bokaro News : इफ्तार पार्टी में जुटे जनप्रतिनिधि, भाईचारे पर जोर
Bokaro News : अवैध गैस सिलेंडर भंडारण का खुलासा, दुकान में छापेमारी
Palamu News: एसडीओ की अध्यक्षता में S.I.R को लेकर बैठक
Palamu News: जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं 
सरिया थाना में ईद-रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन अलर्ट
Palamu News: डिप्टी मेयर मनोज सिंह ने त्योहारों को लेकर सफाई व रोशनी पर दिया जोर
Lohardaga News : प्रशिक्षण से सशक्त होंगी आंगनबाड़ी सेविकाएं, बच्चों को मिलेगा बेहतर आधार
Lohardaga News : ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान
Dhanbad News: मिडिल ईस्ट युद्ध का साया हटा: फर्टिलाइजर प्लांट में फिर शुरू हुआ पूर्ण उत्पादन
गोमो स्टेशन की खड़ी सीढ़ियां बनीं जानलेवा, प्लेटफॉर्म पहुंचने से पहले यात्री की मौत
Dhanbad News: जमीन विवाद में बहूभोज बना रणक्षेत्र, 11 पर जानलेवा हमले की शिकायत