Hazaribagh News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक

ड्रोन के माध्यम होगी जूलूस मार्गो की निगरानी, चप्पे चप्पे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Hazaribagh News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक
(फोटो)

हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने शनिवार को रामनवमी, ईद और सरहुल जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हाई-लेवल मीटिंग की। प्रशासन ने रामनवमी जुलूस के दौरान ड्रोन और सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखने, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और शराब व नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी के सख्त निर्देश दिए हैं। शहर की साफ-सफाई, बिजली के तारों को दुरुस्त करने और जुलूस मार्गों पर मजबूत बैरिकेडिंग करने का फैसला लिया गया है ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन की संयुक्त अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आगामी रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से तैयारी एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न अंचलों में अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई तथा प्राप्त समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान रामनवमी के अवसर पर मंगला जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जुलूस से पूर्व सभी अखाड़ाधारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश अनिवार्य रूप से दें। पर्व को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्र में विभिन्न सड़कों पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत, साफ-सफाई एवं आवश्यक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नगर निगम के माध्यम से सड़क किनारे पड़े कंस्ट्रक्शन मैटेरियल एवं कूड़ा-कचरा को अविलंब हटाने, बिजली एवं झूलते केबल तारों को दुरुस्त करने एवं सूखे पेड़ो की छटाई करने का निर्देश दिया गया। इस रामनवमी को पूरी भव्यता और परंपरागत तरीके से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने अपील की है। जुलूस के सुगम संचालन एवं आगंतुकों को जुलूस का अवलोकन के लिए जुलूस मार्गों के दोनों तरफ मजबूत बैरिकेटिंग की जाएगी।

सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से ड्रोन के माध्यम से होगी निगरानी

सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से संपूर्ण जुलूस मार्गों पर पुलिस प्रशासन द्वारा नियमित रूप से घरों की छतों पर रखी ईंट, छरी, सड़क किनारे पड़े सूखे नारियल के खोल आदि की निगरानी की जाएगी ताकि उक्त सामग्रियों को ससमय हटाया जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूसों पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखने तथा प्राप्त फुटेज की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। शांति समिति में युवा वर्ग को भी शामिल करने पर बल दिया गया। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार किसी भी त्यौहार में डीजे के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। 

यह भी पढ़ें Bokaro News : टीम बिनोद कुमार मजबूत विपक्ष के रूप में करेगी काम: रंजीत कुमार

उत्पाद विभाग एवं पुलिस पदाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों जैसे अफीम, ब्राउन शुगर आदि के विरुद्ध नियमित छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा जुलूस के दौरान प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों का वरीय अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन करने को कहा गया, ताकि विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न हो। उपायुक्त ने कहा कि सभी पर्व-त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है। असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी अखाड़ाधारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा मंगला जुलूस के रूट का निर्धारण कर फ्लैग मार्च करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें बोकारो इस्पात संयंत्र में ‘प्रैक्टिकल लीडरशिप इमर्शन प्रोग्राम’ का शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक ने जुलूस के दौरान शराब के प्रयोग पर रोक सुनिश्चित करने के लिए व्यापक छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। सरहुल पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा मंगला जुलूस के दौरान संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें अयातुल्ला खामेनेई ज़िंदाबाद: रांची में मुस्लिम समुदाय ने जताया शोक और विरोध

बैठक में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, एसडीपीओ अमित आनंद, सदर एसडीओ आदित्य पांडेय, नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता, अपर समाहर्ता संतोष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस सहित कई वरीय पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी बाबूलाल मरांडी का ममता सरकार पर हमला, राष्ट्रपति के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी
Hazaribagh News: हत्या और चोरी के 3 मामलों का एक साथ खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक
Koderma News: जेंडर रिसोर्स सेंटर एवं जनप्रतिनिधि कक्ष का हुआ उद्घाटन
Koderma News: एक युवक ने विषपान कर आत्महत्या कर ली
Palamu News: पुलिस ने गौ-तस्करी के बड़े गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गोवंशीय पशु बरामद
Dumka News: जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
Dumka News: 108 एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Dhanbad News: अधूरी सड़क और गंदगी की समस्या को लेकर भाजपा नेता ने नगर आयुक्त को सौंपा मांगपत्र
ईरानी हमलों काे लेकर रियाद में सऊदी–पाक सैन्य प्रमुख की हुई बैठक
Dhanbad News: जागो संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर संजीव सिंह से की शिष्टाचार भेंट
Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’