Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की हृदय, नेत्र और हड्डी की जांच
जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड स्थित मिर्जाडीह में एसटीपी कंपनी के सौजन्य से एक दिवसीय नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में हृदय, नेत्र और बाल रोग जैसे विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की जांच की। इस अवसर पर न केवल मुफ्त ईसीजी और ब्लड टेस्ट की सुविधाएं दी गईं, बल्कि जरूरतमंदों को बैसाखी, कान की मशीन और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीनें भी बांटी गईं। कंपनी ने इसे अपने सीएसआर पहल का हिस्सा बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया है।
जमशेदपुर: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मिर्जाडीह बस स्टैंड पार्किंग (हाट बाजार), डिमना रोड में शुक्रवार को STP के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता तथा मानगो की मेयर सुधा गुप्ता उपस्थित रहीं।शिविर में नेत्र रोग, हृदय रोग, दंत रोग, बाल रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग तथा नशा मुक्ति से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई। इसके साथ ही ओपीडी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा ईसीजी जैसी आवश्यक जांच सुविधाएं भी पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।
इस दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच बैसाखी एवं कान की मशीन (हियरिंग एड) का वितरण किया गया। वहीं कई बुजुर्गों को सहारे के लिए छड़ी भी प्रदान की गई, जिससे उन्हें चलने-फिरने में सुविधा मिल सके।इसके अलावा एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन का वितरण भी किया गया।इस अवसर पर STP के डायरेक्टर अनिरुद्ध सेन ने कहा कि कंपनी अपने CSR (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और आवश्यक जांच सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो पाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि CSR के तहत इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में STP के एचआर हेड प्रणब बुटे तथा प्लांट हेड सुभास भी उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होते हैं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Related Posts
.jpg)
