विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गाड़ियां जब्त; 24 घंटे में सरेंडर नहीं तो घर पर चलेगा बुलडोजर

विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कई गाड़ियां जब्त; 24 घंटे में सरेंडर नहीं तो घर पर चलेगा बुलडोजर

पलामू के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपित के घर से तीन गाड़ियां जब्त की हैं। पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को हाजिर करने की चेतावनी दी है, अन्यथा बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

पलामू: मेदिनीनगर के रेडमा निवासी चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले का मुख्य आरोपित प्रदीप तिवारी महाकाल घटना के बाद से फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस कार्रवाई के लिए आरोपित के घर पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौके से तीन गाड़ियां जब्त की गई और शहर थाना में लाकर रखी गई है। इस संबंध में जांच के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) को जानकारी दी गई है। पुलिस ने प्रदीप तिवारी के परिजनों को चेतावनी दी है कि 24 घंटे में आरोपित को हाजिर करें अन्यथा पुलिस बड़ा एक्शन लेगी। घर पर बुलडोजर चलाने का भी निर्णय लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय कि 25 अप्रैल को विनीत तिवारी का उसके घर के पास से अपहरण कर लिया गया था और 26 अप्रैल की सुबह उसका शव सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से नग्न अवस्था में बरामद किया गया था।

इस संबंध में विनीत तिवारी के पिता विनोद तिवारी ने प्रदीप तिवारी महाकाल और उसके भाई दिलीप तिवारी के खिलफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। रास्ते को लेकर विवाद में हत्या की चर्चा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस लगातार दावा कर रही है की आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा लेकिन पांच दिन बीत गए हैं अब तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Read More.. Ranchi News: बीआईटी मेसरा में स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी, इंटेलिजेंट कंट्रोल और ड्राइव्स पर एफडीपी का आयोजन

बुधवार को हत्याकांड के विरोध में और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेदिनीनगर शहर में कैंडल मार्च निकाला गया था।

Read More.. Ranchi News: शिवा फाउंडेशन ने बिरसा उच्च विद्यालय में चलाया "पक्षी बचाओ अभियान"

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट