बुद्ध के मार्ग ही दुनिया को युद्ध से बचा सकते हैं : संजय सरावगी, बुद्ध पूर्णिमा पर दिया शांति का संदेश

बुद्ध के मार्ग ही दुनिया को युद्ध से बचा सकते हैं : संजय सरावगी, बुद्ध पूर्णिमा पर दिया शांति का संदेश
(फ़ोटो: समृद्ध झारखंड)

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा नेता संजय सरावगी ने भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यही मार्ग दुनिया को युद्ध और संघर्ष से बचा सकता है।

पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी ने पावन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन त्याग, तपस्या और ज्ञान का अद्भुत उदाहरण है, जिसने पूरी मानवता को सत्य, अहिंसा और करुणा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि बिहार की पावन धरती बोधगया विश्वभर में आध्यात्मिक चेतना और शांति के केंद्र के रूप में स्थापित हैं। यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई, जिससे यह धरती पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई।

सरावगी ने ज़ोर देकर कहा कि बुद्ध के मार्ग ही पूरी दुनिया को युद्ध से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि न वैरं वैरेण शाम्यति का सिद्धांत हमें यह सिखाता है कि किसी भी प्रकार के वैर और संघर्ष को केवल प्रेम, संवाद और सहिष्णुता के माध्यम से ही समाप्त किया जा सकता है। आज के समय में यह संदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार न केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है, बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी पूरे विश्व का मार्गदर्शन करने की क्षमता रखता है। बोधगया में हर वर्ष देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इस बात का प्रमाण हैं कि यह धरती वैश्विक शांति का केंद्र है।

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना के साथ विश्व को शांति,सहयोग और समरसता का संदेश दे रहा है, जो भगवान बुद्ध के आदर्शों का ही विस्तार है।

Read More.. जमुई में चमचमाते नोटों की खनक: कचहरी चौक पर SBI का विशेष नोट विनिमय मेला

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर वे भगवान बुद्ध के बताए मार्ग सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में भाईचारे और सद्भाव को और मजबूत करें। सरावगी ने कहा कि यह पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने और एक समरस, शांतिपूर्ण एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

Read More.. राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 11 बेंच गठित, आपसी समझौते से होगा मामलों का निपटारा

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी