मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर ग्राउंड स्टाफ का सम्मान, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर ग्राउंड स्टाफ का सम्मान, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

साकची स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस के अवसर पर ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और कविता प्रस्तुत कर श्रम की गरिमा और मजदूरों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

पूर्वी सिंहभूम: साकची स्थित गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के अंतर्गत संचालित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस के अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रम की गरिमा और मजदूरों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के ग्राउंड स्टाफ को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के ग्राउंड स्टाफ सदस्यों रवींद्रनाथ चटर्जी, रजनी कौर, ज्योति बाई, परी मुखी तथा युधिष्ठिर महतो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने इन सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गीत, नृत्य और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। ग्रीन, येलो, ब्लू और रेड हाउस के विद्यार्थियों इश्मित कौर, सेजल कुमारी, निहारिका पात्रो, रिधम पात्रो, वंश कुमार, ज्ञानवी कुमारी, दलजीत सिंह तथा माहिप्रीत कौर ने अपनी प्रस्तुतियों से पूरे कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। बच्चों की प्यारी भावनाएँ और मासूम प्रस्तुतियाँ देखकर उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा अन्य विद्यार्थी भाव-विभोर हो गए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने कहा कि मजदूरों को असली श्रद्धांजलि तब होगी जब हमारे बच्चे यह समझें कि जो व्यक्ति हमारे स्कूल की सफाई करता है, बगीचे को सींचता है, वह भी हमारे समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा है जितना कोई शिक्षक या डॉक्टर। इनके बिना हमारा स्कूल अधूरा है। उन्होंने कहा कि वे सभी बच्चों की प्रतिभा और भावनाओं की खुलकर सराहना करते हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन स्कूल की वरिष्ठ शिक्षिका गुरमीत कौर ने कुशलतापूर्वक किया।

Read More.. Bokaro News: ट्रेजरी घोटाले की परतें खंगालने पहुँची राज्य की टीम: प्रधान सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई

संतोष सिंह ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि आज के ये बच्चे कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। यदि वे आज से ही मजदूरों के प्रति सम्मान रखना सीख लें, तो हमारा समाज निश्चित रूप से और बेहतर बनेगा। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीय गान के साथ हुई।

Read More.. विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की कर्नाटक में मौत, परिवार में मातम

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट