Koderma News: हज यात्रा पर रवाना हुए आजमीने हज यात्री , दुआ की महफ़िल में जुटे लोग

असनाबाद निवासी दंपति ने मक्का के लिए शुरू की पवित्र यात्रा

Koderma News: हज यात्रा पर रवाना हुए आजमीने हज यात्री , दुआ की महफ़िल में जुटे लोग
असनाबाद से मक्का हज यात्रा के लिए रवाना हुए मो. सज्जाद हुसैन और सूबेदा खातून, परिजनों ने फूल-मालाओं से दी भावुक विदाई।

Asanabad निवासी मो. सज्जाद हुसैन अपनी पत्नी सूबेदा खातून के साथ शनिवार को पवित्र हज यात्रा के लिए मक्का रवाना हुए।

कोडरमा:  असनाबाद निवासी मो. सज्जाद हुसैन अपनी पत्नी सूबेदा खातून के साथ शनिवार को पवित्र हज यात्रा के लिए मक्का रवाना हुए। सुबह परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाओं के साथ विदा किया। इस दौरान माहौल भावुक और रूहानी नजर आया।

मौके पर उनके पुत्र मो. इरशाद व मो. सरफराज उर्फ राजा ने बताया कि उनकी अम्मी और अब्बू का हज पर जाने का लंबे समय से ख्वाब था, जो आज अल्लाह के करम से पूरा हो रहा है।  रवाना होने से पहले सूबेदा खातून ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी नेमत है।

मैं अपने परिवार, शहर और मुल्क की सलामती और तरक्की के लिए दुआ करूंगी। वहीं सज्जाद ने सभी से दुआओं की दरख्वास्त करते हुए कहा कि वे हज के अरकान पूरे कर सभी के लिए मगफिरत की दुआ करेंगे। इस पावन अवसर से पहले शुक्रवार की रात उनके आवास पर दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें मोहल्ले व आसपास के लोग शामिल हुए।

दुआ कार्यक्रम में उलेमा-ए-कराम व समाज के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान हज पर जाने वाले दंपति के लिए अल्लाह से उनकी यात्रा को आसान और मकबूल बनाने की दुआ की गई। साथ ही पूरे मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ भी की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मो. सज्जाद और उनकी पत्नी को मुबारकबाद दी तथा उन्हें हज के अरकान सही तरीके से अदा करने की नसीहत दी।

Read More.. Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल का जलवा: 10वीं बोर्ड में जिले के टॉप-2 स्थान पर कब्जा

उलेमाओं ने कहा कि हज इस्लाम का एक अहम फर्ज है और यह हर उस मुसलमान पर फर्ज है जो इसकी इस्तेहात (सामर्थ्य) रखता हो। दुआ के बाद लोगों के बीच तबर्रुक (प्रसाद) वितरित किया गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने हज यात्रा पर जा रहे दंपति से मुलाकात कर उनसे अपने लिए दुआ की दरख्वास्त की। दंपति के रवाना होने को लेकर घर-परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल था, वहीं भावुकता भी साफ झलक रही थी। मालूम हो कि हज जायरीन कोलकाता से 21 मार्च को मक्का मुकर्रमा के लिए हवाई अड्डा से रवाना होंगे।

Read More.. Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी डोमचांच में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Chaibasa News: कुमारडुंगी में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी Chaibasa News: कुमारडुंगी में युवती का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी
Sahebganj News: भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठन की आगामी रणनीतियों पर हुई चर्चा
पत्नी पर शक, घर में 6 CCTV कैमरे और बेटियों को दी नींद की गोली, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
Udhampur Bus Accident: पहाड़ी रास्ते पर बड़ा हादसा, 150 फीट नीचे गिरी बस, 20 की मौत, तस्वीरें आईं सामने
Deoghar News: परशुराम जयंती पर भव्य आयोजन, निकली शोभा यात्रा
Dumka News: सम्राट चौधरी ने बासुकीनाथ में टेका माथा, भव्य स्वागत
Sahebganj News: तीनपहाड़ सब्जी मंडी में भीषण आग, एक दर्जन दुकानें जलकर राख
Sahebganj News: मंडल कारा में मासिक जेल अदालत, स्वास्थ्य जांच एवं पुनर्वास योजनाओं की मिली जानकारी
Horoscope Today: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क
Koderma News: स्वामी विवेकानन्द पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल
मौलवी का काला कारनामा: ताबीज से महिला को बेहोश कर किया भयानक वारदात, वीडियो से खुलासा
कोडरमा NCC कैंप में कैडेट्स का जोश हाई, 26 जनवरी परेड की तैयारी तेज