Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल का जलवा: 10वीं बोर्ड में जिले के टॉप-2 स्थान पर कब्जा
तेजस भालोटिया ने 97.4% के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया
कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
कोडरमा: झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। विद्यालय के छात्र तेजस भालोटिया ने 97.4% अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, अनुष्का सिद्धि ने 97.2% अंकों के साथ जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। तेजस भालोटिया के पिता राम भालोटिया और अनुष्का सिद्धि के पिता अजय कुमार ने अपने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।
इस वर्ष विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 100% रहा। परीक्षा में शामिल हुए कुल 90 विद्यार्थियों में से 12 छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में नमन कुमार (94.4%), अरिहंत राज (94.2%), रौशन राज ठाकुर (94%), श्रवण कुमार (94%), आदित्य अनुराग (92.2%), शाइस्ता नाज़ (92%), सान्वी भदानी (91%), संस्कार गुप्ता (90.8%), आदित्य कुमार (90.6%) और अंकुर मेहता (90.2%) शामिल हैं।

