Ranchi News: सीसीएल में “नारी शक्ति–देश भक्ति” का संदेश लेकर पहुंचीं आशा मालवीय, युवाओं को किया प्रेरित
सीसीएल प्रबंधन ने किया सम्मान, पूर्व सहयोग के लिए जताया आभार
रांची स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में एडवेंचर साइक्लिस्ट एवं पर्वतारोही आशा मालवीय का भव्य स्वागत किया गया। वह “नारी शक्ति–देश भक्ति” का संदेश लेकर 7800 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा पर हैं।
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में आज एडवेंचर साइक्लिस्ट, एथलीट एवं पर्वतारोही आशा मालवीय का स्वागत किया गया। वह “नारी शक्ति–देश भक्ति” का संदेश लेकर 11 जनवरी 2026 को जयपुर से प्रारंभ हुई अपनी 7800 किलोमीटर लंबी एकल साइकिल यात्रा पर हैं, जिसका समापन अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में प्रस्तावित है।
सीसीएल प्रबंधन की ओर से निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्रा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आशा मालवीय ने वर्ष 2023 में अपने पूर्व अभियान के दौरान सीसीएल द्वारा प्रदान किए गए सहयोग, विशेषकर साइकिल उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि आशा मालवीय अब तक विभिन्न अभियानों के माध्यम से 64,000 किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी हैं। वह एक प्रख्यात पर्वतारोही होने के साथ-साथ 100 मीटर एवं 200 मीटर स्प्रिंट में राष्ट्रीय स्तर की एथलीट भी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी उपलब्धियां आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
सीसीएल भविष्य में भी इस प्रकार की प्रेरणादायक पहलों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है , जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा मिले।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
