सरिया अनुमंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, गूंजा भाईचारे का संदेश

रमजान के समापन के बाद पूरे क्षेत्र में दिखा उत्सव का माहौल

सरिया अनुमंडल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर, गूंजा भाईचारे का संदेश
सरिया में ईद-उल-फितर की नमाज अदा करते श्रद्धालु

सरिया अनुमंडल क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए वस्त्र पहनकर ईदगाह पहुंचे, जहां हजारों लोगों ने नमाज अदा की और खुत्बा सुना।

गिरिडीह : सरिया अनुमंडल क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का पावन त्यौहार बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद मुस्लिम समुदाय ने इस खुशी के मौके को पूरे जोश के साथ मनाया।

सुबह-सवेरे लोग नहा-धोकर नए-नए कपड़े पहनकर ईदगाह की ओर रवाना हो गए। ईदगाह पहुंचकर हजारों लोगों ने दो रकअत ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद खुत्बा सुनाया गया, जिसमें मौलाना ने भाईचारे, एकता और सद्भावना का संदेश दिया। नमाज और खुत्बे के बाद लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर गले लगाए और ईद मुबारक की बधाइयां दीं।

त्यौहार की खुशियां बांटने के लिए लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के घर पहुंचे। जहां-जहां गए, वहां लच्छेदार सेवइयों का दौर चला। मीठी सेवइयां, सूखे मेवे और अन्य पारंपरिक व्यंजनों से घर-घर में खुशियों का माहौल छा गया।यह त्यौहार न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक एकता और प्रेम का भी प्रतीक है।

सरिया अनुमंडल के तीनों थाना क्षेत्र बगोदर थाना क्षेत्र, सरिया थाना क्षेत्र तथा बिरनी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही, जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें Bokaro News: रामनवमी शोभा यात्रा में ध्वज-डंडों और साउंड सिस्टम की अधिकतम ऊँचाई 4 मीटर रखे: उपायुक्त 

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: रक्तदान से बची मरीज की जान, ‘समर्पण एक नेक पहल’ की सराहनीय पहल
Palamu News: जिला पुस्तकालय में दो दिवसीय पुस्तक मेला संपन्न, डीसी समीरा एस के संदेश से युवाओं में उत्साह
Palamu News: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
Pakur News: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित
Pakur News: पुलिस की बड़ी कामयाबी: लंबे समय से फरार वारंटी लालटू शेख गिरफ्तार
Koderma News: आदर्श मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का सफल आयोजन
Koderma News: विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
Koderma News: उपायुक्त और एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Koderma News: 180 किमी प्रति घंटे की गति से हुआ ट्रायल, हाईस्पीड से दौड़ी ट्रेन
Bokaro News: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास
Bokaro News: जनरल अस्पताल: स्कूल ऑफ नर्सिंग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन