ईद को लेकर प्रशासन सतर्क, राजमहल में शांति समिति की अहम बैठक
जुलूस निर्धारित रूट से निकालने के दिए गए निर्देश
साहिबगंज जिले के राजमहल में आगामी ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने की।
साहिबगंज : आगामी ईद व रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से राजमहल प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में राजमहल थाना परिसर में प्रशासन और समाज के जिम्मेदार लोगों के बीच एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने पर्व-त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने पूजा समितियों को निर्धारित रुट पर ही जुलूस निकालने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान विशेष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी समस्या के समाधान के लिए पुलिस से संपर्क करने को कहा गया।
बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी, राजमहल पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूनुस, राजमहल नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद मारूफ, राजेश मंडल, क्षेत्र के समाजसेवी, पुलिस अधिकारी और जनप्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
