हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 

सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान अमन पंडित की मौत, फैंस में शोक की लहर

हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अमन पंडित की फाइल फोटो

झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड के लोकप्रिय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अमन पंडित का सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। तीन दिन पहले रांची में हुए एक दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिलांतर्गत बरहरवा प्रखंड के लोकप्रिय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अमन पंडित का सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी मौत की खबर सामने आते ही फैंस और चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले रांची में हुए सड़क हादसे में अमन पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें पश्चिम बंगाल के धुलियान स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अमन पंडित सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थे। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2 लाख 27 हजार फॉलोअर्स थे। इसके अलावा यूट्यूब और फेसबुक समेत कई प्लेटफॉर्म पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी। अपने मजेदार वीडियो और अलग अंदाज के कंटेंट से वह लोगों को खूब हंसाते थे। आज वही हंसाने वाला चेहरा हमेशा के लिए खामोश हो गया, जिससे उनके फैंस और क्षेत्र के लोगों में गहरा दु:ख है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। अमन पंडित का अचानक यूं चले जाना साहिबगंज जिला के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका हुनर और मुस्कान हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जीवित रहेगा।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट
Bihar Cabinet: पहली कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी समेत 18 प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए क्या-क्या बदला
MSP बढ़ोतरी और कोयला गैसीकरण, जानें मोदी कैबिनेट ने लिए और कौन-कौन से बड़े फैसले
हिमंत बिस्व सरमा 2.0 सरकार: असम में 26 मई को पेश होगा यूसीसी बिल
'वेलकम टू द जंगल' के साथ धमाकेदार वापसी करेंगे अक्षय कुमार, सामने आया नया पोस्टर
दिल्ली हाई कोर्ट का गूगल-ऐपल को बड़ा निर्देश, पोर्नोग्राफी बढ़ाने वाले ऐप्स पर सख्त कार्रवाई के आदेश
झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर 15 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
2021 चुनाव बाद हिंसा केस फिर खुले, अचानक क्यों हरकत में आई सरकार? जानिए क्या है मामला
PM मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने घटाया अपना काफिला
कैबिनेट का बड़ा फैसला: खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, धान से लेकर सूरजमुखी तक किसानों को राहत
केंद्र सरकार ने नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण परियोजना को दी मंजूरी
7.75 करोड़ की ठगी का आरोप, CBI ने कोलकाता से दबोचा त्रिपुरा चिटफंड केस का फरार आरोपी