Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली

डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने की कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षता

Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
(फ़ोटो)

पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड कार्यालय में डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में "चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो" अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने, पंचायतों में पैड बैंक बनाने का आह्वान किया गया और एक रैली निकाली गई।

महेशपुर: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 28 मई से 4 जून 2026 तक चलाए जा रहे “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान का शुभारंभ शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में किया गया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों के बीच माहवारी स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इससे जुड़ी सामाजिक झिझक, भ्रांतियों और अंधविश्वासों को दूर करना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि माहवारी स्वच्छता केवल महिलाओं का विषय नहीं है, बल्कि समाज के सभी वर्गों को इसके प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने विद्यालयों में नियमित रूप से माहवारी स्वच्छता पर चर्चा कराने, पेरेंट्स डे के दौरान माताओं और पिताओं दोनों को शामिल करने तथा वीएचएसएनडी दिवस पर महिलाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने पर बल दिया।

 उन्होंने पंचायत स्तर पर पैड बैंक स्थापित करने की आवश्यकता भी बताई।अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में रेड डॉट प्रदर्शित कर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ ली। इस अवसर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा कर लोगों को जागरूक किया गया। उक्त अभियान के तहत प्रखंड कार्यालय से बीडीओ की अध्यक्षता में जागरूकता रैली निकाली गई। 

इस अवसर पर सीडीपीओ नीलू रानी, महिला पर्यवेक्षक प्रतिभा प्रधान, चंदा रविदास, डिंपल प्रियंका ने बारी बारी से बताया की विद्यालय में इस विषय पर नियमित चर्चा करने तथा पेरेंट्स डे के अवसर पर पिता के साथ साथ माताओ को भी आमंत्रित कर महामारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधित जानकारी साझा करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Pakur News: झामुमो प्रखंड समिति की बैठक में एसआईआर अभियान को सफल बनाने की बनी रणनीति

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर