Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान

महासचिव मनोज कोनबेगी ने जताई शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
(रांची झारखंड जूनियर हॉकी टीम)

रांची में हॉकी झारखंड ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित 16वीं राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप-2026 के लिए 18 सदस्यीय राज्य टीम की घोषणा की।

रांची: मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा तथा उपाध्यक्ष अशोक भगत ने उन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। जो तमिलनाडु के कोयंबटूर में 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त 2026 तक आयोजित होनेवाली 16वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप-2026 के लिए झारखंड की 18 सदस्यीय टीम में शामिल हैं।

झारखंड जूनियर पुरुष टीम 2026 के 18 सदस्यीय टीम में अनमोल कोंगारी, गंगा टोपनो, टिंटस हेमरोम, पत्रस हस्सा, सुजीत केरकेट्टा, साबियन किरो, साइमन डोडराय, प्रिंस साहू, अमन टिग्गा, रोहित तिर्की, घुरन लोहरा, ग्लेडशन भेंगरा, जोलेन टोपनो, निकोलस टोपनो, अंकित एक्का, विजय भोई, असिम एक्का, अंकित बरवार के नाम शामिल हैं। 

वहीं सपोर्ट स्टाफ के रूप में टीम कोच विकास जोशी, टीम मैनेजर सुमित बाथम, टीम फिजियो साइकत भट्टाचार्य, वीडियो एनालिस्ट सत्यजीत दाभी के नाम शामिल हैं। बताया गया कि टीम का चयन चरणबद्ध ट्रायल और प्रशिक्षण शिविर के आधार पर किया गया।

उन्हाेंने बताया कि विगत 22 जून 2026 को आयोजित ओपन ट्रायल से 42 खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इसके बाद 15 से 19 जुलाई तक चले विशेष प्रशिक्षण शिविर के आधार पर 23 खिलाड़ियों को चुना गया। अंतिम चरण के प्रशिक्षण शिविर के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले 18 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए टीम में जगह मिली।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सीसीएल के 'कोल नीर' प्लांट का किया वर्चुअल उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी असरिता लकड़ा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हुई है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, यात्रा व खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महासचिव मनोज कोनबेगी ने कहा कि खिलाड़ियों को राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन करना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद

टीम के कोच विकास जोशी, मैनेजर सुमित बाथम, फिजियो साइकत भट्टाचार्य और वीडियो एनालिस्ट सत्यजीत दाभी होंगे। झारखंड का पहला लीग मैच दो अगस्त 2026 को पंजाब और दूसरा मैच तीन अगस्त 2026 को दिल्ली के खिलाफ खेला जाएगा। मौके पर हॉकी प्रदेश अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित खेल विभाग और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश