सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

पिपचो चौक के समीप सड़क पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
जयनगर के पिपचो चौक के पास सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग एवं राहत कार्य में जुटी टीम।

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो चौक के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका की पहचान मकतपुर निवासी पिंकी राणा के रूप में हुई है।

कोडरमा: जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो चौक के समीप एक बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार  युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  मृतका महिला की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के मकतपुर निवासी पिंकी राणा पति अभिमन्यु राणा के रूप में की गई है। वहीं घायल की पहचान मरकच्चो निवासी 18 वर्षीय कासिम अंसारी पिता मनीर अंसारी के रूप में हुई है । मिली जानकारी के अनुसार कासिम अपने एक मित्र के साथ अपने बाइक से कोडरमा से अपने घर मरकच्चो जा रहा था। इसी दौरान जयनगर के पिपचो चौक के समीप पिंकी राणा जो कचरा फेंकने हेतु सड़क पार कर रही थी, उसे देख कासिम का बाइक अनियंत्रित हो गया। और पिंकी राणा बाइक कि चपेट में  आ  गयी  । टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिंकी काफी दूर जा गिरी। वहीं टक्कर लगते ही पिंकी राणा का दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। 

वहीं कासिम को भी इस टक्कर में चोटें आई। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एम्बुलेंस को कॉल कर वहां बुलाया और दोनों घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहाँ पहुंचने पर ईलाज के दौरान पिंकी की मौत हो गई। वहीं कासिम का ईलाज अभी जारी है। 
घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहाँ मृतका के शव को देखते ही वे रोने बिलखने लगे। मृतका अपने एक 12 वर्षीय पुत्र व 6 वर्षीय पुत्री छोड़ गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU