Koderma News: दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की तैयारी, विधायक नीरा यादव रहीं मौजूद

केपटाउन दौरे के लिए प्रतिनिधिमंडल का होगा गठन

Koderma News: दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की तैयारी, विधायक नीरा यादव रहीं मौजूद
(विधानसभा में CPA कार्यकारिणी बैठक)

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित होने वाले 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में CPA झारखंड शाखा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव सहित कई विधायक शामिल हुए।

कोडरमा: राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का 69वां सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। यह सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित होगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कक्ष में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को हुई। गौरतलब है कि स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा के सभापति हैं। जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसके उपसभापति हैं। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा में सदस्यों की संख्या वर्तमान में 137 है। 

हर साल आयोजित होने वाले संघ के सम्मेलन में स्पीकर के नेतृत्व में सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भाग लेता है। स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के साथ ही विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक प्रकाश राम, विधायक ममता देवी, विधायक दशरथ गागराई आदि मौजूद थे। आठ सदस्यीय, कार्यकारिणी समिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी शामिल हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"