श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 

सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेल मंत्री को भेजा पत्र

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
सुनील खंडेलवाल (फाइल फोटो)

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान गिरिडीह और आसपास के जिलों से देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीधी रेल सेवा की मांग उठी है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर गिरिडीह–देवघर के बीच प्रतिदिन श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।

गिरिडीह। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान करोड़ों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुँचते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि बाबा धाम के निकटवर्ती जिला गिरिडीह के श्रद्धालु आज भी सीधी रेल सेवा से वंचित हैं। इसे क्षेत्र की लगातार उपेक्षा बताते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने रेलवे मंत्रालय से गिरिडीह–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाने की मांग की है। 

 खंडेलवाल ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों से बाबा धाम के लिए विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई जाती हैं, जबकि गिरिडीह, कोडरमा और आसपास के लाखों श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग से कठिन एवं महंगी यात्रा करने के लिए विवश होना पड़ता है। यह स्थिति न केवल श्रद्धालुओं के लिए असुविधाजनक है, बल्कि क्षेत्रीय असमानता का भी परिचायक है। 

 मांग की गई है कि श्रावणी मेला अवधि में गिरिडीह–देवघर के बीच प्रतिदिन विशेष ट्रेन का संचालन किया जाए। साथ ही कोडरमा–महेशमुंडा पैसेंजर (53365/53366) का विस्तार मधुपुर तक कर सप्ताह के सातों दिन चलाया जाए। 

 खंडेलवाल ने अपने पत्र में आगे कहा कि यह सिर्फ उनकी मांग नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, सुविधा और जनभावना से जुड़ा विषय है। यदि रेलवे प्रशासन शीघ्र निर्णय लेता है तो गिरिडीह, कोडरमा एवं आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और सड़क मार्ग पर बढ़ते दबाव में भी कमी आएगी। 

यह भी पढ़ें: झारखंड धाम में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, मरीजों का इलाज कर बांटी गई मुफ्त दवा

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं रेलवे बोर्ड से अपील की गई है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गिरिडीह–देवघर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की तत्काल घोषणा करें। श्रद्धालुओं का कहना है कि "जब देश के दूर-दराज़ क्षेत्रों से बाबा धाम के लिए विशेष ट्रेनें चल सकती हैं, तो बाबा धाम के पड़ोसी जिले गिरिडीह के श्रद्धालुओं को यह सुविधा क्यों नहीं ?" 

यह भी पढ़ें: Giridih News: पीरटांड़ से एक माह से लापता युवक की हत्या, बसाहा जंगल से कंकाल बरामद

यह समय केवल आश्वासन का नहीं, बल्कि निर्णय का है। गिरिडीह की वर्षों पुरानी इस जनभावना का सम्मान करते हुए रेलवे को अविलंब सकारात्मक कदम उठाना चाहिए। 

 खंडेलवाल के पत्र पर अग्रेतर कार्रवाई हेतु इसे रत्नेश कुमार झा, कार्यकारी निदेशक, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के पास अग्रसारित कर दिया गया है। 

व्यापक जनहित में खंडेलवाल ने भरोसा जताया है कि रेल प्रशासन जल्द ही इस विषय पर ठोस निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार