द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित

विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और पासवा का जताया आभार

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
द टाइम्स ऑफ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव-2026 में सम्मान ग्रहण करते सीपीएस विद्यालय, कोडरमा के संचालक तौफीक हुसैन।

कोडरमा के चाइल्ड प्रोग्रेसिव (CPS) विद्यालय के संचालक तौफीक हुसैन को जमशेदपुर में आयोजित द टाइम्स ऑफ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव-2026 में शिक्षा, समाज सेवा, नवाचार, आनंददायक शिक्षण और कौशल आधारित शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को दिया।

कोडरमा : जमशेदपुर,के होटल रामाडा में आयोजित शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार,गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और भविष्य की शिक्षा व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित द-टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव अवार्ड से चाइल्ड प्रोग्रेसिव विद्यालय कोडरमा के संचालक तौफीक हुसैन को सम्मानित किया गया । इस सम्मान के लिए इन्होने प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद,द -टाइम्स ऑफ़ इंडिया के ब्यूरो चीफ अजय कुमार और अपने सीपीएस विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर,सहायक कर्मी विशेषकर विद्यालय में अध्ययरत बच्चों को हार्दिक धन्यवाद दिया  । उन्होंने कहा की  यह उपलब्धि मेरी नहीं है बल्कि विद्यालय की ओर से सदैव प्रयासरत एवं बच्चों के प्रति समर्पित शिक्षकों शिक्षिकाओं तथा उन बच्चों की है ।

 जो विद्यालय की ओर से शिक्षा जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए अलग-अलग तरह से प्रतियोगिताओं में शामिल होते हैं  । और सफलता प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहते हैं ।  मैं विशेष धन्यवाद देता हूं उन बच्चों को जिन्होंने विद्यालय की ओर से हर वर्ष शिक्षा खेलकूद नृत्य संगीत ओलंपियाड इत्यादि कई प्रतियोगिताओं में परचम लहराने का कार्य किया है ।

 मुझे यह सम्मान शिक्षा,समाज सेवा,नवाचार,आनंददायक शिक्षण तथा कौशल आधारित शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मान कोडरमा जिले के निजी विद्यालयों के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि ने यह सिद्ध किया है कि कोडरमा जिला के विद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।

कॉन्क्लेव कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020),शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रभावी उपयोग, कौशल आधारित शिक्षा,विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य तथा भविष्य के स्मार्ट स्कूलों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों जवजीत सिन्हा रॉय जनरल मैनेजर एशियन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स,रोहित सन्याल मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट JIS यूनिवर्सिटी,जवानता बगची, ASSO वाइस प्रेसिडेंट भवानीपुर ग्लोबल केंपस,पासवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद,संदीप भागल विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किया और अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए।  बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, रचनात्मकता और कौशल विकास का माध्यम बननी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे पढ़ाई को बोझ नहीं,बल्कि आनंद का अनुभव बनाएं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: रांची-पटना मार्ग पर कोडरमा घाटी में कंटेनर और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक घायल

इसके लिए विद्यालयों में निम्न गतिविधियों को बढ़ावा देने की सलाह दी गई प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण समूह चर्चा, रोल प्ले एवं कहानीआधारित शिक्षण AI एवं डिजिटल टूल्स के माध्यम से इंटरएक्टिव कक्षाएं कला,संगीत,खेल एवं प्रयोगशाला आधारित गतिविधियाँ  फील्ड विजिट एवं कौशल विकास कार्यशालाएँ ।

यह भी पढ़ें: Koderma News: झंडा चौक से अशोका होटल तक 15 दुकानों में सघन जांच, दुकानदारों में हड़कंप

इस सम्मान के लिए विद्यालय की ओर से सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि कॉन्क्लेव से प्राप्त अनुभवों एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपने विद्यालय में लागू कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण,तकनीक-सक्षम, आनंददायक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करेंगे,ताकि बच्चे 21वीं सदी के आवश्यक कौशल विकसित कर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकें  । और इसके लिए द- टाइम्स ऑफ़ इंडिया परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मंच न केवल सम्मान का अवसर है,बल्कि सीखने,विचारों के आदान - प्रदान और शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्राप्त करने का भी सशक्त माध्यम है।

विद्यालय की ओर से हिना कौसर, शाइस्ता शेख शिवम यादव राजकुमार रचना सिन्हा,अमित कुमार रेनू सह,मो• मुजम्मिल,चंदन कुमार मनोज कुमार सोनाली कुमारी,वीणा गोस्वामी,एमन परवीन मेघना कुमारी,रिंकी कुमारी नाहिद परवीन सभी बच्चों,शिक्षकों और सहायक कर्मियों  ने  इस निमित हार्दिक बधाई दिया है ।।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार