Koderma News: रांची-पटना मार्ग पर कोडरमा घाटी में कंटेनर और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक घायल
तमिलनाडु निवासी चालक कारपना कालीगुरची गंभीर रूप से घायल
कोडरमा घाटी के नौवां माइल मोड़ पर कंटेनर और कोल्ड ड्रिंक से लदे ट्रक की भीषण भिड़ंत में तमिलनाडु निवासी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस और रोड सेफ्टी टीम ने रेस्क्यू कर सदर अस्पताल पहुँचाया।
कोडरमा: थाना अंतर्गत रांची पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास बुधवार सुबह कंटेनर और कोल्ड ड्रिंक से लदे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक रांची से बिहार की ओर जा रहा था, जबकि बिहार की ओर से एक कंटेनर कोडरमा की तरफ आ रहा था।
नौवां माइल के समीप एक तीखे मोड़ पर दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और तेज रफ्तार के कारण भीषण टक्कर हो गई। घायल चालक की पहचान कारपना कालीगुरची (34 वर्ष, निवासी तमिलनाडु) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों, कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम तथा रोड सेफ्टी कर्मी सागर कुमार गिरी ने तत्परता दिखाते हुए चालक को क्षतिग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला और तत्काल सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

