Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग
बड़कागांव के बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस धूमधाम से मनाया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से देशभक्ति का संदेश दिया और तिरंगे के सम्मान का संकल्प लिया।
बड़कागांव: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक दिनकर कुशवाहा व संचालन शिक्षक अभिषेक कश्यप ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ की गई। इसके बाद विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक ऋषभ अग्रवाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्व एवं सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था, इसलिए यह दिन राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस के रूप में विशेष महत्व है। मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा करने तथा राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करने का संकल्प लिया।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

