Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर प्राचार्य का जोर

Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प
(साहिबगंज नशा मुक्ति अभियान)

राजमहल मॉडल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

साहिबगंज: केंद्र सरकार के "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत राजमहल स्थित मॉडल कॉलेज में नशा मुक्ति शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। इस दौरान कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और आगंतुकों ने एक स्वर में नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण के बाद प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आगे आकर नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाना होगा। हमें स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना है और साथ ही अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशा करने से रोकने के लिए जागरूक करना है। स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने आगे कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाए। कार्यक्रम में डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सीसीएल के 'कोल नीर' प्लांट का किया वर्चुअल उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सीसीएल के 'कोल नीर' प्लांट का किया वर्चुअल उद्घाटन
राज्य में घोटालों ही नहीं, 'जांच घोटालों' की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Pakur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो गिरफ्तार
Pakur News: झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Giridih News: डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का हुआ निरीक्षण
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष